Lucknow News: बौद्ध धार्मिक स्थल संकिसा में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए 07 करोड़ रूपये की धनराशि से अवस्थापना सुविधाओं विकास किया जायेगा - जयवीर सिंह

उत्तर प्रदेश बौद्ध पर्यटन में नित नई ऊंचाइयों को छू रहा है। अयोध्या, वाराणसी और प्रयागराज जैसे पारंपरिक तीर्थ स्थलों के साथ-साथ अब बौद्ध धर्म...

Jun 19, 2025 - 16:10
71 Views
Lucknow News: बौद्ध धार्मिक स्थल संकिसा में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए 07 करोड़ रूपये की धनराशि से अवस्थापना सुविधाओं विकास किया जायेगा - जयवीर सिंह

लखनऊः उत्तर प्रदेश बौद्ध पर्यटन में नित नई ऊंचाइयों को छू रहा है। अयोध्या, वाराणसी और प्रयागराज जैसे पारंपरिक तीर्थ स्थलों के साथ-साथ अब बौद्ध धर्म से जुड़े स्थलों पर भी श्रद्धालुओं की संख्या में अभूतपूर्व वृद्धि देखी जा रही है। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग देश-विदेश से आने वाले बौद्ध पर्यटकों को ध्यान में रखते हुए जनपद फर्रुखाबाद के संकिसा स्थित बौद्ध मठों में अवस्थापना विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य शुरू करने जा रहा है। इसके लिए सात करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि स्वीकृत की गई है।

यह जानकारी उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि ‘पर्यटन विभाग देश-दुनिया से आने वाले बौद्ध पर्यटकों को राज्य की ओर आकर्षित कर रही है। निवेश एवं रोजगार के साधन सृजित करने के उद्देश्य से राज्य के बौद्ध स्थलों को सजाने-संवारने एवं बुनियादी सुविधाएं सुलभ कराने का प्रयास भी जारी है। इस पहल का उद्देश्य बौद्ध धर्मावलंबियों को आकर्षित करना तथा संकिसा को अंतरराष्ट्रीय बौद्ध पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करना है।’

जयवीर सिंह ने बताया कि संकिसा के ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए प्रदेश सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विशेष योजनाएं संचालित कर रही है। परियोजना के लिए स्वीकृत 07 करोड़ रुपए की राशि से पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए मठ परिसर का सौंदर्यीकरण, सड़कों का सुधार, शौचालय, पेयजल, विश्राम स्थल एवं सूचना पट्ट आदि की व्यवस्था की जाएगी। सरकारी प्रयास से न केवल स्थानीय रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, बल्कि फर्रुखाबाद जनपद की सांस्कृतिक विरासत को भी नई पहचान मिलेगी। संकिसा में बौद्ध तीर्थ स्थल जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर स्थित है। यहां विदेशी थीम पर बने कई बौद्ध मठ मंदिर हैं। आस्था और श्रद्धा से आने वाले आगंतुकों के लिए संकिसा में कंबोडिया, श्रीलंका, म्यांमार और जापान के भव्य मठ मंदिर स्थापित हैं। ठहरने के लिए पर्यटक आवास गृह व होटल भी है। इसके अलावा गेस्ट हाउस भी बना हुआ है। 

उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने बताया कि ‘राज्य में बौद्ध श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। सरकार बौद्ध पर्यटन स्थलों के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और प्रदेश को वैश्विक स्तर पर बौद्ध पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित किया जा सके। उत्तर प्रदेश में वर्ष 2024 में कुल 61,47,826 बौद्ध पर्यटक आए। पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हमारे प्रयासों का प्रतिफल है।’ 

Also Read- Lucknow News: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आगरा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow