चिरमाटेकरी में उल्टी-दस्त से दो की मौत, 22 नए मरीज: प्रशासन सतर्क, CMHO ने संभाला मोर्चा। 

Madhyapradesh News: मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में उल्टी दस्त का प्रकोप देखने मे आया है जिले के अलग गांवों से जानकारियां सामने आ ,....

Jul 24, 2025 - 16:31
68 Views
चिरमाटेकरी में उल्टी-दस्त से दो की मौत, 22 नए मरीज: प्रशासन सतर्क, CMHO ने संभाला मोर्चा। 
चिरमाटेकरी में उल्टी-दस्त से दो की मौत, 22 नए मरीज: प्रशासन सतर्क, CMHO ने संभाला मोर्चा। 
  • चिरमाटेकरी गांव में उल्टी-दस्त से दो लोगों की मौत के बाद प्रशासन सतर्क – 22 नए मरीज मिले, शाहपुर से 12 किलोमीटर और भौंरा से महज 5 किलोमीटर दूर होने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की टीम को गांव पहुंचने में लग गए एक सप्ताह,सीएमएचओ ने खुद संभाला मोर्चा, मैदानी स्तर पर उतरकर मरीजों से मिलकर जाना हालचाल,कहा हमने बना रखी है गम्भीर मामले में नजर पल पल लिया जा रहा है गांव का अपडेट, टीम अभी गांव में ही कर रही है जरूरी इलाज

Madhyapradesh News: मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में उल्टी दस्त का प्रकोप देखने मे आया है जिले के अलग गांवों से जानकारियां सामने आ रही है जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है बता दें कि जिले के शाहपुर ब्लॉक के  चिरमाटेकरी गांव में उल्टी-दस्त की बीमारी से एक हफ्ते में दो लोगों की मौत के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। बुधवार को गांव पहुंचे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज हुरमाड़े के नेतृत्व में जिला स्वास्थ्य टीम ने स्थिति का जायजा लिया और तत्काल चिकित्सा व्यवस्था शुरू की।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में 22 बीमार लोगों की पहचान की है, जिनमें से 3 को गंभीर दस्त और 2 को उल्टी की शिकायत के चलते शाहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा 2 लोग बुखार, 4 सर्दी और 6 पेट दर्द की समस्या से पीड़ित पाए गए।

पानी से संक्रमण की आशंका, सैंपल भेजे गए लैब

गांव में पेयजल स्रोतों की जांच के लिए पीएचई और खाद्य विभाग की टीम ने नमूने इकट्ठा कर वायरोलॉजी लैब भेज दिए हैं। प्रशासन को आशंका है कि गांव में पानी के जरिए संक्रमण फैल रहा है। इस कारण गांव में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।

  • गांव में चिकित्सा टीम तैनात

गंभीर हालात को देखते हुए गांव में सेक्टर सुपरवाइजर, एएनएम और सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी की ड्यूटी लगाई गई है। ये टीम अगले कुछ दिनों तक गांव में ही रहकर निगरानी करेगी और बीमारों का इलाज जारी रखेगी।

  • CMHO ने दिए सख्त निर्देश

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हुरमाड़े ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना प्रकट की और मौके पर ही स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। उन्होंने लापरवाही बरतने पर ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (BMO) को मौखिक निर्देश देते हुए सुपरवाइजर, एएनएम और सीएचओ को नोटिस जारी करने के आदेश दिए।

डॉ. हुरमाड़े ने बताया कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और बीमारी के फैलाव को रोकने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

डॉ राजू चौकीकर, डॉ अभिनव शुक्ला ने गांववासियों से अपील की है कि वे केवल उबला हुआ पानी ही पिएं, सफाई का विशेष ध्यान रखें और किसी भी प्रकार के लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।

रिपोर्ट- शशांक सोनकपुरिया, बैतूल मध्यप्रदेश

Also Read- करपा माध्यमिक स्कूल में शिक्षक विहीनता: पालकों ने जड़ा ताला, 60 बच्चों की पढ़ाई प्रभावित।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow