लखनऊ आईएनए न्यूज़: इलेक्ट्रॉनिका इंडिया व यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में आईटी व इलेक्ट्रॉनिक्स डिपार्टमेंट का बनेगा भव्य पवेलियन। 

By INA News Desk
Aug 27, 2024 - 15:54
66 Views
लखनऊ आईएनए न्यूज़: इलेक्ट्रॉनिका इंडिया व यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में आईटी व इलेक्ट्रॉनिक्स डिपार्टमेंट का बनेगा भव्य पवेलियन। 
Advertisement
Advertisement
  • 11 से 13 सितंबर के बीच इलेक्ट्रॉनिका इंडिया व 25 से 29 सितंबर के बीच आयोजित होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में आईटी व इलेक्ट्रॉनिक्स डिपार्टमेंट करेगा प्रतिभाग
  • सीएम योगी के विजन अनुसार, सूचना एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश बढ़ती सहभागिता और सेक्टर फेवरिंग नीतियों को वृहद स्तर पर किया जाएगा शोकेस
  • ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क फेज―2 में स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर में हो रहे आयोजन के लिए विभाग ने शुरू की तैयारियां
  • यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीएलसी) ने शुरू की एजेंसी निर्धारण व कार्यावंटन की प्रक्रिया

लखनऊ/ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए प्रयासरत योगी सरकार सूचना व प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में प्रदेश की व्यापक उपस्थिति को अब बड़े स्तर पर दर्शाने जा रही है। देश―विदेश के निवेशकों का प्रदेश में कार्यरत आईटी सेक्टर के प्रति ध्यान आकृष्ट कराने और इस परिदृश्य में निवेश आकर्षित करने के लिए यह पहल महत्वपूर्ण निभाएगी।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में पिछले कुछ वर्षों में इन्फॉर्मेशन व टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमिकंडक्टर मैनुफैक्चरिंग जैसे कई सेक्टर्स के बड़े क्लस्टर्स कार्यरत हैं जबकि निकट भविष्य में और कई क्लस्टर्स के स्थापना की प्लानिंग चल रही है। ऐसे में, सूचना एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश बढ़ती सहभागिता और योगी सरकार द्वारा सेक्टर फेवरिंग नीतियों को वृहद स्तर पर शोकेस करने के लिए उत्तर प्रदेश आईटी व इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग भव्य पवेलियन के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिका इंडिया व यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में सहभागिता करने जा रही है। यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीएलसी) ने इस क्रम में एजेंसी निर्धारण व कार्यावंटन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। 

  • इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में होगा आयोजन

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क फेज 2 में स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में हो रहे इन आयोजनों में पहले 11 से 13 सितंबर के बीच इलेक्ट्रॉनिका इंडिया का आयोजन होगा जबकि 25 से 29 सितंबर के बीच यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आयोजन होने जा रहा है। ऐसे में, इन दोनों आयोजनों में सीएम योगी के विजन अनुसार उत्तर प्रदेश आईटी व इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग पवेलियन के माध्यम से अपनी व्यपाक उपस्थिति दर्ज कराने जा रही है।

इसे भी पढ़ें:- लखनऊ आईएनए न्यूज़: 800 करोड़ से बदलेगी बुलंदशहर की सूरत, लगेंगे विकास के पंख।

यहां वह योगी सरकार द्वारा सेक्टर फेवरिंग पॉलिसीज, कार्यरत क्लस्टर्स और उनकी उपलब्धियों के साथ ही भविष्य में स्थापित होने वाले क्लस्टर्स के बारे में भी जानकारियों को साझा करेंगी। यहां सेक्टर स्पेसिफिक नॉलेज सेशन, पार्टनर कंट्री सेशंस, बी2बी/बी2जी/जी2जी बैठकें, नेटवर्किंग मीट के साथ ही नवाचार प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इसमें दुनिया भर के वैश्विक तकनीक व उत्पादों को प्रदर्शित किया जाएगा। 

  • 145 व 100 स्क्वेयर मीटर एरिया में पवेलियन की होगी स्थापना

सेमिकॉन इंडिया द्वारा आयोजित इलेक्ट्रॉनिका इंडिया कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश आईटी व इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग द्वारा 145 स्क्वेयर मीटर क्षेत्र प्रसार वाले पवेलियन की स्थापना व संचालन होगा। जबकि, इंडिया एक्सपोजिशन मार्ट लिमिटेड द्वारा आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में उत्तर प्रदेश आईटी व इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग द्वारा 100 स्क्वेयर मीटर एरिया क्षेत्र में पवेलियन की स्थापना की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:- गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में सीएम योगी आदित्यनाथ ने की गोसेवा, बच्चों पर खूब लुटाया प्यार, आशीर्वाद के साथ दी चॉकलेट।

यह पवेलियन ग्राउंड फ्लोर के हॉल नंबर―5 में स्थापित किया जाएगा और इसे डिजिटल डिस्प्ले, वीवीआईपी लाउंज, कॉफी वेंडिंग मशीन्स, एलईडी वीडियो वॉल्स व डिस्प्ले जैसी सुविधाओं से युक्त होगा। यह इंटरैक्टिव स्क्रीन्स व क्रिएटिव कॉन्टेंट बेस्ड कॉन्सेप्च्युलाइज्ड थीम के आधार पर इसका निर्माण किया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement