हरदोई न्यूज़: बीएसए रतन कीर्ति ने ऑफिस में गंदगी देख हुई नाराज, कर्मचारियों को लगाई फटकार।

By INA News Desk
Jul 5, 2024 - 15:22
255 Views
हरदोई न्यूज़: बीएसए रतन कीर्ति ने ऑफिस में गंदगी देख हुई नाराज, कर्मचारियों को लगाई फटकार।
Advertisement
Advertisement

हरदोई। जिले में बीएसए रतन कीर्ति ने कुर्सी संभालते ही ऑफिस के कोने-कोने को देखा,वहां गंदगी दिखाई देने पर उन्होंने कहा कि साफ-सफाई से कोई समझौता नही किया जाएगा। साथ ही जो चीजें बेतरतीब रखी हुई है,उन्हे सही से रखा जाए। अपने मातहतो से उन्होंने कहा कि रख-रखाव में अगर कोई अड़चन आ रही है,तो बताएं ताकि उसे दूर किया जा सके। 

उसके बाद शुक्रवार की सुबह ऑफिस पहुंची बीएसए ने वहां की साफ-सफाई का हाल देखा,गंदगी देख कर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सफाई से कोई समझौता नहीं किया जायेगा। बीएसए ने कहा कि ये ऑफिस एक परिवार की तरह है। 

उन्होंने कहा कि बेवजह कोई भी टीचर घूमते हुए न मिले,अगर ऐसा होता है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बीएसए को ले कर लगाई जा रहीं अटकलों के बारे में उन्होंनें कहा कि शासन ने उन्हे बीएसए बना कर भेजा है, हां अगर शासन इसको लेकर कोईआदेश देगा, तो उसपर अमल किया जाएगा। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement