Ballia: न्यायाधीश ने दरोगा के विरुद्ध गिरफ्तारी का आदेश किया पारित

By INA News Desk
Sep 12, 2024 - 21:50
157 Views
Ballia: न्यायाधीश ने दरोगा के विरुद्ध गिरफ्तारी का आदेश किया पारित
Advertisement
Advertisement

मामला हत्याकांड में गवाह दरोगा को गैर हाजिर होने का

Ballia News INA.

विधि संवाददाता बलिया बैरिया थाने द्वारा दर्ज लगभग चौदह साल पुराने हत्याकांड के मामले में सुनवाई करते हुए विशेष न्यायाधीश (ई.सी) एक्ट महेश चंद्र वर्मा की न्यायालय ने बैरिया थाने के एस एस आई वीरेंद्र सिंह के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी की है तथा एस एच ओ को आदेश का अनुपालन सख्ती से करने हेतु आदेशित की है। पत्रावली की पुनः सुनवाई 21सितंबर 2024 को नियत की गई है।

अदालती सूत्रों के मुताबिक बैरिया थाने द्वारा दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 406/2012 का सेशन ट्रायल विशेष न्यायाधीश महेश चंद्र वर्मा के कोर्ट में गवाही में चल रहा है। जिसमे गवाह बैरिया एस आई अनुपस्थित रहे जबकि मान. हाई कोर्ट द्वारा पत्रावली को शीघ्र निस्तारण का आदेश प्राप्त है। गवाह के अनुपस्थिति में मामले की अग्रिम कार्यवाही रुक तो गई लेकिन दरोगा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट का आदेश न्यायालय ने कर दिया और अनुपालन हेतु एस एच ओ से सख्ती  करने हेतु आदेश दी है।
रिपोर्ट: त्रिभुवन नाथ यादव एडवोकेट/सै0आसिफ हुसैन ज़ैदी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement