Bijnor: नगीना सांसद ने जिला अस्पताल में की मरीजो से मुलाकात

अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर उन्होंने गंभीर सवाल उठाए, जब उन्होंने देखा कि एक ही बेड पर दो मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

By INA News Desk
Oct 4, 2024 - 21:12
58 Views
Bijnor: नगीना सांसद ने जिला अस्पताल में की मरीजो से मुलाकात
Advertisement
Advertisement

Bijnor News INA.

एंकर-नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने जिला अस्पताल बिजनौर का दौरा किया, जहाँ उन्होंने चांदपुर क्षेत्र में कुट्टू का आटा खाने से बीमार हुवे मरीजो से जिला अस्पताल में  बीमार हुए मरीजों से मुलाकात की। अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर उन्होंने गंभीर सवाल उठाए, जब उन्होंने देखा कि एक ही बेड पर दो मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

सांसद चंद्रशेखर आजाद ने मरीजों के इलाज और उनकी स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। इसके साथ ही, नहटौर थाने के अंतर्गत एक नाबालिग बच्ची से रेप के मामले में चार दिनों से मेडिकल रिपोर्ट न मिलने पर सांसद ने नाराजगी जाहिर की। पीड़िता के परिवारजन कई दिनों से जिला अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अब तक मेडिकल नहीं कराया गया है।

चंद्रशेखर सांसद नगीना लोकसभा

सांसद ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हुए जल्द से जल्द उचित व्यवस्था करने की मांग की और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। उनका यह दौरा जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की गंभीर खामियों को उजागर करता है।

रिपोर्ट- दिनेश कुमार प्रजापति ब्यूरो चीफ बिजनौर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement