Hardoi: फर्जी मेडिकल ऑफिसर बन कई मेडिकल स्टोर्स पर की छापेमारी

स्वयं को मेडिकल अधिकारी बताने वाला गिरोह बोलेरो पर सवार होकर मल्लावां इलाके में गौरी चौराहे, चक हनुमान, नसीरपुर चौराहे सहित कई अन्य स्थानों पर चल रहे मेडिकल स्टोर्स पर बड़ी हनक के साथ पहुंचा और उन पर रौब दिखाते हुए दवाइयों की एक्सपायरी डेट, मेडिकल के लाइसेंस, डिग्री आदि चेक करने लगा।

By INA News Desk
Sep 27, 2024 - 23:09
86 Views
Hardoi: फर्जी मेडिकल ऑफिसर बन कई मेडिकल स्टोर्स पर की छापेमारी
स्वयं को मेडिकल अधिकारी बताने वाला एक शख्स

  • बोलेरो पर सवार होकर आये फर्जी अधिकारी, रौब झाड़कर मेडिकल वालों से की अवैध वसूली

Hardoi News INA.
देश के विभिन्न कोनों में फर्जी IAS, फर्जी लेखपाल और फर्जी IPS की अजब करतूतों के बाद अब हरदोई जिले में आजकल फर्जी मेडिकल अधिकारी के खूब चर्चे हैं। स्वयं को स्वास्थ्य विभाग का अधिकारी बताने वाले 3 पुरुषों व 1 महिला का गिरोह बोलेरो पर सवार होकर आते और जिले के कई स्थानों पर जाकर मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी करती। इस बीच वह उन पर रौब दिखाकर अवैध वसूली भी करते थे। शुरुआत में मेडिकल स्टोर्स संचालक उन्हें सच का ऑफिसर मान बैठे और ठगे गए लेकिन जब यह सिलसिला लगातार 2-3 दिनों तक चलता रहा तो लोगों को शक हुआ। इस पर जब लोगों ने इनसे सवाल-जबाव शुरू किए तो ये फर्जी गिरोह स्वयं को पत्रकार बताने लगा और उन्हें पत्रकारों के अधिकार बताने लगा।

मामले की शिकायत करने पहुंचे मेडिकल स्टोर के संचालक

स्टोर संचालक जसवंत कुमार ने बताया कि हरदोई जिले में बीते 2-3 दिनों से स्वयं को मेडिकल अधिकारी बताने वाला गिरोह बोलेरो पर सवार होकर मल्लावां इलाके में गौरी चौराहे, चक हनुमान, नसीरपुर चौराहे सहित कई अन्य स्थानों पर चल रहे मेडिकल स्टोर्स पर बड़ी हनक के साथ पहुंचा और उन पर रौब दिखाते हुए दवाइयों की एक्सपायरी डेट, मेडिकल के लाइसेंस, डिग्री आदि चेक करने लगा। साथ ही कई दवाइयों की फ़ोटो भी अपने मोबाइल के कैमरे में कैद करने लगा। यव लोग कुछ न कुछ कमी बताकर कार्रवाई करने के नाम पर मेडिकल संचालकों से अवैध वसूली करने लगे। मामला तब खुला, जब यह गिरोह हरदोई जिले की सीमा पार कर उन्नाव जिले में स्थित एक मेडिकल स्टोर्स तक पहुंच गया। शक होने पर लोगों ने इनसे सवाल-जबाव शुरू कर दिए तो वहीं कुछ लोगों ने इसी समय वीडियो बनाना शुरू कर दिया।

जसवंत कुमार, स्टोर संचालक

लोगों द्वारा किये गए कुछ सवालों व गिरोह द्वारा दिये गए जबावों से समझा जा सकता है कि कितनी बेबाकी से फर्जी अधिकारी अपनी सफाई में लोगों को उत्तर दे रहे हैं। कोई अंदाजा भी नहीं लगा सकता कि यह गिरोह पूरी तरह फर्जी है। इतना ही नहीं, लोगों ने जब मेडिकल विभाग से संबंधित कुछ प्रश्न किये तो इन लोगों ने अपने बचाव में स्वयं को पत्रकार बताना शुरू कर दिया और साथ ही पत्रकारों के अधिकारों का जिक्र करते हुए स्वयं को बचाने का असफल प्रयास भी किया। इस मामले की शिकायत जब मल्लावां पुलिस को की गई तो जांच कर पुलिस ने 3 पुरुषों सूरज, सुमित तिवारी निवासी गांव समुरवा थाना माधौगंज हरदोई व भानू प्रताप पुत्र अनमोल सिंह निवासी गांव घघामऊ थाना सांडी हरदोई को गिरफ्तार कर किया। हालांकि बोलेरो पर सवार होकर अवैध वसूली करने वाली फर्जी महिला अफसर अभी पुलिस की पकड़ से दूर है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement