Prayagraj: ब्लासम इंडिया फाउंडेशन का उद्यमिता महाकुंभ संपन्न, व्यापार के विभिन्न मॉडलों पर हुयी बात

रजिस्ट्रेशन के साथ प्रारंभ हुई कार्यशाला में बेंगलुरु ,पुणे, दिल्ली ,राजस्थान के कोटा , बांरा, चित्तौड़ ,जयपुर जोधपुर, बीकानेर आदि बीस से अधिक स्थानों के 41 युवा उद्यमी बनने की इच्छा लेकर आए युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया।

By INA News Desk
Oct 9, 2024 - 20:32
46 Views
Prayagraj: ब्लासम इंडिया फाउंडेशन का उद्यमिता महाकुंभ संपन्न, व्यापार के विभिन्न मॉडलों पर हुयी बात
Advertisement
Advertisement

Prayagraj News INA.

ब्लासम इंडिया फाउंडेशन,रित फाउंडेशन उन्नाव के सहयोग से आयोजित "सामाजिक उद्यमिता महाकुंभ" सेवा-स्वरोजगार साथ साथ " कार्यशाला देश भर से आए हुए 50 से अधिक प्रतिनिधियों के साथ होटल पिकासो सिविल लाइन, प्रयागराज में संपन्न हुई।
रजिस्ट्रेशन के साथ प्रारंभ हुई कार्यशाला में बेंगलुरु ,पुणे, दिल्ली ,राजस्थान के कोटा , बांरा, चित्तौड़ ,जयपुर जोधपुर, बीकानेर आदि बीस से अधिक स्थानों के 41 युवा उद्यमी बनने की इच्छा लेकर आए युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया। स्वदेशी जागरण मंच के दीपक शर्मा एयूएफ दिल्ली के दिलीप गोयल, भारत विकास परिषद के अनूपचंद जैन, स्टूडेंट फॉर सेवा के भवानी शंकर शर्मा ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सविता अग्रवाल निदेशक सृजन वात्सल्य हॉस्पिटल, प्रयागराज विक्रांत खंडेलवाल संगठन ,मंत्री भारत विकास परिषद, वीरेंद्र सिंह उद्योगपति ,समाजसेवी, मुंबई के साथ दीप प्रज्जवलन कर कार्यशाला का शुभारंभ किया।

Also Read: Hardoi: मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर सपाइयों ने फल वितरण किया

कार्यशाला में स्वदेशी जागरण मंच के दीपक शर्मा ने भारत में स्वावलंबन की अवधारणा एवं आवश्यकता, भारत विकास परिषद के विक्रांत खंडेलवाल ने महाकुंभ में किए जाने वाले छोटे व्यापार के व्यावहारिक मॉडल, ब्लॉसम इंडिया फाउंडेशन के शशि प्रकाश सिंह ने महाकुंभ -25 के आर्थिक आयाम, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी जितेंद्र कुमार ने महाकुंभ का प्रशासनिक, भौगोलिक ढांचा, प्रयागराज सिविल लाइन व्यापार मंडल के शिव शंकर सिंह ने महाकुंभ के अवसर पर प्रयागराज में आर्थिक गतिविधियां, एयूएफ के दिलीप गोयल खुदरा व्यापार के विभिन्न मॉडल पर अपने विचार रखें।

कार्यशाला का संचालन ब्लासम इंडिया फाउंडेशन के निदेशक शशिप्रकाश सिंह तथा अमित श्याम ने किया। कार्यशाला के अंत में एडवोकेट पंकज दुबे ने आयोजन में देश भर से आये  सहभागी हुए सभी प्रतिनिधियों का धन्यवाद किया। उन्होंने देश भर से आये अतिथि वक्ताओं का धन्यवाद किया। भारत विकास परिषद के अनुप जैन,अमित श्याम , आर एस सिंह,अरुण जायसवाल का धन्यवाद किया जिन्होने स्थानीय सहायता उपलब्ध करवाने में सहयोग किया। उन्होंने विशेष रूप से स्टूडेंट फॉर सेवा के सचिन सिंह और उनकी पुरी टीम प्रांजल,अनुप्रिया सिंह, प्रियंका,आदित्य ,ओमराय,अंशु यादव,धर्मेंद्र जी का धन्यवाद किया जिन्होने रातदिन एक करके सम्पूर्ण व्यवस्था को संभाला। अंत में उन्होंने ब्लासम इंडिया फाउंडेशन के शशि प्रकाश सिंह को कुशल संयोजन के लिए धन्यावाद दिया। कार्यक्रम राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुआ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement