पीलीभीत न्यूज़: सावन मास के लेकर डीएम और एसपी   ने मण्डी परिसर में कांवडियों के रूकने हेतु व्यवस्था का लिया जायजा। 

By INA News Desk
Jul 20, 2024 - 21:04
51 Views
पीलीभीत न्यूज़: सावन मास के लेकर डीएम और एसपी   ने मण्डी परिसर में कांवडियों के रूकने हेतु व्यवस्था का लिया जायजा। 
  • कांवड यात्रा के दृष्टिगत निर्धारित रूट का लिया जायजा 

पीलीभीत। श्रावण मास के दृष्टिगत जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक  अविनाश पाण्डेय के साथ मण्डी पहुंच कर कांवडियों के रूकने हेतु व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान उन्होंने मण्डी परिसर के टिनशेड की साफ सफाई कराकर मैट डालवाने हेतु सम्बन्धित को निर्देश दिये।

मण्डी परिसर में उपस्थित लोगों के द्वारा बताया कि मण्डी परिसर में वर्षा का जल एकत्रित हो जाता है जिससे गन्दगी हो जाती है, लोगों द्वारा बताया गया नेशनल हाईवे के नाले की सफाई नही गई है जिससे जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। जिलाधिकारी ने कहा कि नाले की साफ सफाई शीघ्र करा दी जायेगी। इसके साथ ही उन्होंने कांवड यात्रा के दृष्टिगत आसाम चौराह मार्ग व टाइगर चौराहे से गौरी शंकर मंदिर तक के मार्ग का निरीक्षण किया।

उन्होंने सम्बन्धित अधिशासी अभियन्ता को  मार्ग को ठीक कराने के निर्देश दिये, जिससे सकुशल कांवडियां मण्डी तक पहुंच सके। इसके उपरान्त उन्होंने पुलिस अधीक्षक के साथ टाइगर चौराहे होते हुये ईदगाह तिराहा, बस स्टेशन, पुरानी तहसील चौराहा, बरेली गेट, ललित हरि आयुर्वेदिक चौराह मार्ग से गौरी शंकर मन्दिर तक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मार्ग पर गढढों को भी ठीक कराने के निर्देश दिये।

इसे भी पढ़ें:- पीलीभीत न्यूज़: केन्द्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने इनिशियम ग्लोबल स्कूल में किया वृक्षारोपण।

उन्होंने अधिशासी अभियन्ता को निर्देश दिये कि कांवडियों हेतु प्रकाश व्यवस्था, ढीले विद्युत तारों को ठीक कराने व खुल विद्यत कटआउट को ठीक कराना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही उन्होंने उक्त मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था कराये जाने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया कि उक्त मार्ग पर कांवडियों सुरक्षा हेतु पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाय। जिससे की कांवड यात्रा सकुशल सम्पन्न हो सके।  इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, नगर मजिस्ट्रेट, अधिशासी अभियन्ता, सीओ मौजूद रहे।

कुँवर निर्भय सिंह
आईएनए पीलीभीत उत्तर प्रदेश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement