ताला तोड़कर लाखों के आभूषण और नगदी पर चोरों ने किया हाथ साफ।

By INA News Desk
Jun 19, 2024 - 19:27
254 Views
ताला तोड़कर लाखों के आभूषण और नगदी पर चोरों ने किया हाथ साफ।
Advertisement
Advertisement

फै़याज़ सागरी \ खुटार\शाहजहांपुर। नगर के मोहल्ला पश्चिमी गढ़ी निवासी शगुन पांडे के बंद मकान में मेन गेट का ताला तोड़ कर बीती रात चोरों ने हजारों की नगदी सहित सोने चांदी के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया।

मकान मालिक शगुन पांडे नगर खुटार के मोहल्ला नारायणपुर में अपनी रिश्तेदारी में दावत में पूरे परिवार के साथ गए थे जबकि उनकी पत्नी अपने मायके गई हुई थी जब वह अपने घर पहुंचा तो देखा मेन गेट का ताला टूटा पड़ा मिला।

जब उसने अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा था और जिसमे दोनो कमरों की अलमारी एक बक्सा दो छोटे बक्से सहित सारा सामान बिखरा पड़ा था अलमारी में रखे आभूषण भी गायब मिले घटना के बाद मोहल्ले वालों में भय का माहौल बना हुआ है। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement