आगरा न्यूज़: आगरा में पानी की समस्या हमेशा से ही प्रमुख समस्याओं में से एक- भावना वरदान शर्मा

आगरा में तीन दिन से गंगा जल की आपूर्ति नहीं हुई है। जलकल विभाग द्वारा यमुना जल की आपूर्ति चालू है।लेकिन यमुना का जल दैनिक कार्यों के लिए भी उपयुक्त नहीं है। नलों से बदबूदार गंदा पानी आ रहा है जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।
कुछ समय पहले आगरा में जल संकट को देखते हुए गंगाजल को आगरा लाया गया। जिससे आगरा वासियों को काफी राहत मिली थी। लेकिन गर्मी के मौसम में प्रति वर्ष आगरा को जल आपूर्ति की समस्या का सामना करना पड़ता है। इसका कारण गर्मी में पानी का अधिक उपयोग और बढ़ती हुई जनसंख्या हो सकती है। आगरा में पानी की समस्या हमेशा से ही यहां की प्रमुख समस्याओं में से एक है।
इसे भी पढ़ें:- रणथम्भौर के हठीले शासक राव हम्मीरदेव चौहान के बलिदान का ऐतिहासिक शोध।
जलकल विभाग भी इसमें कुछ नहीं कर सकता। दिल्ली से लेकर आगरा तक यमुना का जल प्रदूषित है। पालड़ा से आगरा को प्रतिदिन जो गंगाजल आपूर्ति की जाती है वह रुकी हुई है। ।पालड़ को यह गंगाजल अपर गंगा कैनाल और मुख्य गंगा कैनाल से प्राप्त होता है जो अब नहीं हो रहा। पिछले तीन दिन से यही स्थिति बनीं हुई है। कल जलकल विभाग के अधिकारियों से मेरी विषय में बात हुई। वे हर तरह से सहयोग करने को तैयार हैं लेकिन जब गंगाजल उन्हें ही उपलब्ध नहीं है तो वह क्या कर सकते हैं। आगरा को रोजाना 350 एमएलडी गंगाजल की आपूर्ति मिलती है। मध्य गंगा कैनाल और अपर गंगा कैनाल को प्राप्त होने वाली यह जलापूर्ति केवल 30 एमएलडी हुई है।
जीवन मंडी वाटर वर्क्स से 200 एमएलडी आपूर्ति होती है, वहीं 144 एमएलडी गंगाजल की आपूर्ति सिंकदरा से होती है। गा। शहर पिछले तीन दिनों में जलसंकट से गुजर रहा है। भविष्य में परिस्थितियां क्या होगी कुछ निश्चित नहीं। नदियों का जिस प्रकार दोहन किया जा रहा है उससे जलस्तर निरंतर घट रहा है। उस पर बढ़ती हुई जनसंख्या के लिए जल आपूर्ति सुचारू रखना आज एक चुनौती बन गया है।
पानी को व्यर्थ होने से बचाना हम सबका दायित्व है। हम यदि जल संरक्षण नहीं करते तो यह हमारे लिए ही संकट बन सकता है। मेरा सभी आगरा वासियों से अनुरोध है कि सरकार के अथक प्रयासों से आगरा को गंगाजल प्राप्त हुआ है। कृपया जल का उपयोग आवश्यकता के अनुसार करें। जल को व्यर्थ ना करें।
भावना वरदान शर्मा
सोशल एक्टिविस्ट/ लेखिका
What's Your Reaction?






