UP News: हिंदू ग्राम बनने के बाद मुस्लिम नेता ने की बड़ी मांग, अन्य धर्मों के लिए भी बनाये जाए ग्राम। 

मध्य प्रदेश में बाबा बागेश्वर ने हिंदू ग्राम की स्थापना करती है। जिसके बाद से अब राजनीति शुरू हो गई है। कांग्रेस पार्टी के....

Apr 5, 2025 - 11:44
 0  40
UP News: हिंदू ग्राम बनने के बाद मुस्लिम नेता ने की बड़ी मांग, अन्य धर्मों के लिए भी बनाये जाए ग्राम। 

मध्य प्रदेश में बाबा बागेश्वर ने हिंदू ग्राम की स्थापना करती है। जिसके बाद से अब राजनीति शुरू हो गई है। कांग्रेस पार्टी के एक प्रवक्ता ने बड़ी मांग की है और उन्होंने कहा है कि अन्य धर्मों के ग्राम को भी बनाया जाए।

  • हिंदू ग्राम की बागेश्वर धाम ने की स्थापना

मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, उर्फ बाबा बागेश्वर, ने हाल ही में देश के पहले हिंदू ग्राम की आधारशिला रखी है। यह ग्राम बागेश्वर धाम में एक हजार परिवारों के लिए होगा और अगले दो वर्षों में तैयार हो जाएगा। बाबा बागेश्वर ने इस परियोजना के माध्यम से हिंदू राष्ट्र के निर्माण की अपनी परिकल्पना को साझा किया। उनका कहना है कि हिंदू राष्ट्र का सपना हिंदू घर से शुरू होता है, और इस क्रम में पहले हिंदू परिवार, फिर हिंदू समाज, हिंदू ग्राम, हिंदू तहसील, हिंदू जिला, और अंततः हिंदू राज्य का निर्माण होगा, जिससे हिंदू राष्ट्र की परिकल्पना पूरी होगी।

इस ग्राम में बागेश्वर धाम जनसेवा समिति हिंदू धर्म और सनातन धर्म के अनुयायियों को जमीन उपलब्ध कराएगी, लेकिन यहां पर निर्माण केवल अनुबंध के आधार पर किया जाएगा। इसका मतलब है कि भवन के मालिकाना हक की खरीद-फरोख्त का अधिकार नहीं होगा।

Also Read- Bihar News: वक़्फ़ के विरोध में कूदे चिराग पासवान के चाचा, बोले- इसके समर्थन में कूदेगा उसकी पार्टी टूटेगी।

  • कांग्रेस नेता ने की मांग

कांग्रेस प्रवक्ता अब्बास हाफिज ने बाबा बागेश्वर के हिंदू ग्राम परियोजना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उनकी तारीफ करने पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि गांधी और नेहरू की परिकल्पना थी कि भारत में सभी धर्मों के लोग एक साथ रहें और कांग्रेस का उद्देश्य भी यही था कि सभी धर्मों के लोग मिलजुल कर रहें। अब्बास हाफिज ने प्रधानमंत्री मोदी से यह सवाल किया कि क्या वह बाबा बागेश्वर की हिंदू राष्ट्र की परिकल्पना से सहमत हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री से यह भी पूछा कि क्या मोदी जी ने बाबा बागेश्वर के कहे शब्दों को सही मानते हुए लोकसभा में प्रस्ताव पारित करने की बात कही थी।

अब्बास हाफिज ने इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि अगर हिंदू राष्ट्र की परिकल्पना को सही माना गया, तो भविष्य में अन्य समाजों, जैसे जैन समाज या अन्य धार्मिक समुदायों, के लिए भी ऐसी ही मांगें उठ सकती हैं, जिसमें वे अपने समुदायों के लिए विशेष शहर या क्षेत्र की मांग कर सकते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।