Hardoi News: अखिलेश की काली कलम ने भगवान बुद्ध से लेकर बाबा साहब तक का किया अपमान - प्रभारी मंत्री असीम अरुण

भारतीय जनता पार्टी का "हमारा संविधान हमारा अभिमान" अभियान के अंतर्गत 15 से 28 अप्रैल तक चलने वाले कार्यक्रमों ....

Apr 17, 2025 - 19:44
 0  29
Hardoi News: अखिलेश की काली कलम ने भगवान बुद्ध से लेकर बाबा साहब तक का किया अपमान - प्रभारी मंत्री असीम अरुण

रिपोर्ट- अम्बरीष कुमार सक्सेना

हरदोई। भारतीय जनता पार्टी का "हमारा संविधान हमारा अभिमान" अभियान के अंतर्गत 15 से 28 अप्रैल तक चलने वाले कार्यक्रमों में आज नगर के श्रीश चंद्र बारात घर में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीम राव अंबेडकर सम्मान संगोष्ठी का आयोजन किया। संगोष्ठी के मुख्य अतिथि जिला प्रभारी मंत्री राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की कलई खोलते हुए बताया कि पिछले छः दशकों के शासन में जो बाबा साहब और उनकी स्मृतियों को सम्मान न दे पाए, वह दल और उसके नेता आज  समाज के सम्मान के लिए सड़क से संसद तक झंडा बैनर लिए नजर आ रहे है।

संगोष्ठी की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने की, एवं संचालन जिला महामंत्री ओम वर्मा ने किया। संगोष्ठी में विशिष्ट अतिथि प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व सांसद प्रियंका रावत, सांसद अशोक रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती एवं जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने अपने विचार साझा किए।

संगोष्ठी में राज्यमंत्री असीम अरुण ने कहा कि बाबा साहब जिस कद के व्यक्तित्व थे, कांग्रेस ने कभी उनको वह सम्मान नहीं दिया। नेहरू गांधी परिवार पिछड़े समाज के व्यक्ति को राजनीति की मुख्य धारा में शामिल होने के खिलाफ था। इसका उदाहरण जब जब बाबा साहब ने राजनीति में अपने कदम बढ़ाए कांग्रेस ने षडयंत्र रच उनको छलने का काम किया। 1937 में बांबे प्रेसीडेंसी का विधान सभा चुनाव हो, या 1952 का लोकसभा चुनाव, नेहरू ने अपने केंद्रीय मंत्रिमंडल  तक में अर्थशास्त्र और कानून के मर्मज्ञ बाबा साहब को जानबुझकर दरकिनार किया। वही समाजवादी पार्टी ने अपने शासन में दलित समाज के चिंतकों के नाम से पहचान वाले जिलों का नाम बदलने का कार्य किया। आज वही दल जब बाबा साहब के सम्मान की लड़ाई लड़ने की बात करते है तो बात हजम नहीं होती। बाबा साहब और पिछड़े समाज का कोई असली हितैषी है तो वह भाजपा है। जिसने मरणोपरांत बाबा साहब को भारत रत्न से नवाजा। प्रधानमंत्री मोदी ने बाबा साहब के सम्मान में पांच तीर्थों को स्थापित किया। पिछड़े दलित समाज को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारा।

प्रदेश महामंत्री प्रियंका रावत ने संगोष्ठी में कहा कि पिछड़े और दलित समाज के व्यक्ति को राजनीति से उठकर देखना है कि कौन सा राजनैतिक दल सच में उनका हितैषी है और कौन सिर्फ वोट की राजनीति कर रहा है। भाजपा संघठन 24 घंटे समाज को एक सूत्र में बांधने के लिए जीजान से लगा हुआ है। भाजपा ने कभी अगड़े पिछड़े और दलित में भेद किया। भाजपा के लिए देश पहले है। कांग्रेस वहीं दल है जिसने संविधान की धज्जियां उड़ा के रख दी। बाबा साहब के संविधान को तोड़ मरोड़ कर 88 बार राष्ट्रपति शासन के जरिए चुनी हुई सरकारों को हटाने का कार्य किया। आपातकाल लगा कर जनता और प्रेस के मौलिक अधिकारों को छीना। अनुसूचित जाति आरक्षण का विरोध, मंडल आयोग की सिफारिशों का विरोध, अल्पसंख्यक संस्थानों में पिछड़े और दलित समाज के हक को लूटना, समान नागरिक संहिता में रोड़े अटकाना का कार्य कांग्रेस पार्टी ने किया। आज उसी दल के नेता पैजामे के पीछे की पॉकेट में बाबा साहब द्वारा निर्मित देश के ग्रन्थ को लेकर घूमते है और हवा में लहराते हुए पिछड़े समाज की लड़ाई लड़ने का दिखावा करते है। आज की संगोष्ठी का मकसद सिर्फ पिछड़े समाज को जगाना नहीं बल्कि समाज के हर वर्ग को जगाने का प्रयास है। उसे समझना होगा कि देश को बनाने में किसका सबसे बड़ा योगदान है। कांग्रेस पार्टी वंशवाद का शिकार है, पिछड़े समाज का व्यक्ति कभी वहां उच्च पद पर आसीन नहीं हो सकता। भाजपा एकमात्र ऐसा दल है जहां आम कार्यकर्ता देश का प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति बन सकता है, बस  मेहनत से समाज की सेवा का प्रण उसका संकल्प हो।

सांसद अशोक रावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश की सबसे बड़ी पार्टी सर्व समाज के सहयोग से बनी है। यह विश्व का एकमात्र ऐसा संगठन है जिसका अगला अध्यक्ष किसी परिवार से नहीं बल्कि कार्यकर्ताओं के बीच से निकलता है और वह किसी भी समाज का हो सकता है। इसलिए भाजपा को सभी समाज का विश्वास हासिल हुआ है। तीन बार केंद्र में भाजपा की सरकार बनना जनता के आशीर्वाद से संभव हुआ। जिसमें पिछड़े और दलित समाज का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने पिछड़े और दलित समाज को सिर्फ वोट बैंक तक सीमित रखा। कभी उसे मुख्यधारा में शामिल करने के लिए किसी योजना पर कार्य नहीं किया। आज वहीं दल अपनी खत्म होती राजनैतिक जमीन को बचाने के लिए झूठे प्रपंच कर रहे है। पिछड़े और दलित समाज में खाई खोदने का कार्य कर रहे है, लेकिन उनके मंसूबों पर हमेशा पानी ही फिरा है क्योंकि जनता को मोदी और योगी के नेतृत्व पर विश्वास है।

जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारें बाबा साहब के दिखाए हुए मार्ग पर बढ़ते हुए देश को एकसूत्र में बांधकर विकसित भारत यात्रा की ओर अग्रसित है। भाजपा की कल्याणकारी योजनाओं में सभी धर्म और जाति के लाभार्थियों को लाभ दिलाने का कार्य किया गया। पीएम मोदी के शासन काल में 8 संविधान संशोधन हुए, जो परिवारवाद और वंशवाद की राजनीति को नहीं बल्कि राष्ट्र की एकता को समर्पित रहे। पीएम मोदी ने बाबा साहब द्वारा निर्मित संविधान की 75वीं वर्षगांठ को ऐतिहासिक रूप में मनाने का कार्य किया। देश के सभी नागरिकों को इस अभियान के से जुड़कर अपने संविधान निर्माता के विषय में जानने और उनके सम्मान में समाज में फैली भ्रांतियों को मिटाने का मौका दिया है। हमें इसका लाभ लेकर अपनी युवा पीढ़ी को सच का सामना करना है। 

Also Read- Hardoi News: आम व गन्नें मे लगने वाले कीटों से समय रहते करे बचाव -विनीत कुमार

संगोष्ठी में बौद्ध भिक्षु भंते एवं जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमवती ने विचार साझा किए और कार्यक्रम का समापन अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष महिपाल गौतम के भाषण से संपन्न हुआ। संगोष्ठी में उपस्थित रहे नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्रा, जिला महामंत्री अनुराग मिश्र, सतेंद्र राजपूत, जिला मंत्री अविनाश पांडे, नीतू चंद्रा, मीना वर्मा, आज़ाद भदौरिया, जिला मीडिया प्रभारी गांगेश पाठक सह मीडिया प्रभारी परेश गुप्ता, सत्यम शुक्ल, महिला मोर्चा अध्यक्ष अलका गुप्ता, नगर अध्यक्ष मुदित बाजपेई, निवर्तमान नगर अध्यक्ष अजीत उपाध्याय, मीनाकुमारी, निधि सिंह, अनुराधा मिश्र, सुहाना जैन, शोभना सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी प्रद्युम्न आनंद, अनुराग श्रीवास्तव आदि।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।