Madhya Pradesh News: एचडीएफसी बैंक घोटाले में एक और नया खुलासा, एफडी के नाम पर चेक से निकाली रकम, बैंक मैनेजर की भूमिका संदिग्ध। 

ऋषी सोलंकी का खाता एचडीएफसी बैंक की गंज शाखा बैतूल में संचालित है। उन्होंने बैंक में एफडी कराने के लिए दो चेक जमा किए थे, लेकिन ....

By INA News Desk
Mar 11, 2025 - 18:32
236 Views
Madhya Pradesh News: एचडीएफसी बैंक घोटाले में एक और नया खुलासा, एफडी के नाम पर चेक से निकाली रकम, बैंक मैनेजर की भूमिका संदिग्ध। 

रिपोर्ट- शशांक सोनकपुरिया, बैतूल मध्यप्रदेश

बैतूल। एचडीएफसी बैंक, गंज शाखा बैतूल में लगातार सामने आ रहे धोखाधड़ी के मामलों के कारण ग्राहकों में डर और गुस्सा बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को एक नया मामला सामने आया जहां एक ग्राहक के खाते से बिना अनुमति 6.5 लाख रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ऋषी सोलंकी ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर इस धोखाधड़ी की जांच की मांग की है। शिकायत के बाद गंज थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।

शिकायत आवेदन के अनुसार ऋषी सोलंकी का खाता एचडीएफसी बैंक की गंज शाखा बैतूल में संचालित है। उन्होंने बैंक में एफडी कराने के लिए दो चेक जमा किए थे, लेकिन उन्हीं चेकों से लाखों रुपये की निकासी कर ली गई। सात सितंबर 2024 को चेक क्रमांक 000003 के माध्यम से चार लाख रुपये और दस सितंबर 2024 को चेक क्रमांक 000004 के माध्यम से दो लाख पचास हजार रुपये खाते से निकाल लिए गए। इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि ऋषी सोलंकी ने किसी के नाम से कोई चेक जारी नहीं किया और न ही उन्होंने खुद बैंक से यह रकम निकाली, फिर भी उनके खाते से बड़ी धनराशि निकल गई।

Also Read- Uttarakhand News: मुण्डिया पिस्तौर की सड़क पर लाल निशान को लेकर यशपाल आर्य से मिले, सौंपा ज्ञापन ।

जब ऋषी सोलंकी ने बैंक प्रबंधन से जवाब मांगा तो उन्हें किसी भी तरह की मदद नहीं मिली। बैंक मैनेजर से लेकर अन्य अधिकारी तक कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे रहे हैं। न ही यह स्पष्ट किया जा रहा है कि यह राशि किसके द्वारा निकाली गई और न ही बैंक प्रबंधन द्वारा सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराई जा रही है। इस लापरवाही से साफ है कि बैंक में किसी बड़े घोटाले की आशंका है, जिसमें ग्राहकों के पैसों से हेराफेरी की जा रही है।

ऋषी सोलंकी ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि इस मामले की गहन जांच की जाए और उन्हें उनके चेक क्रमांक 000003 और 000004 की सत्यापित प्रति बैंक से उपलब्ध करवाई जाए। साथ ही उन्होंने बैंक से किए गए भुगतान का पूरा विवरण देने और सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराने की भी मांग की है। उन्होंने इस घोटाले के दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow