सी एच सी कोथावां मे हुआ जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम।

Hardoi: सीएमओ डॉ. अरविंद सचान एवं नोडल अधिकारी डॉ. पंकज मिश्रा द्वारा जिला मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सी एच सी भरावन मे ....

By INA News Desk
Aug 13, 2025 - 19:25
44 Views
सी एच सी कोथावां मे हुआ जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम।
सी एच सी कोथावां मे हुआ जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम।
Advertisement
Advertisement

Hardoi: सीएमओ डॉ. अरविंद सचान एवं नोडल अधिकारी डॉ. पंकज मिश्रा द्वारा जिला मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सी एच सी भरावन मे किया गया। सी एच सी अधीक्षक डॉ0 अरविन्द मिश्रा द्वारा मानसिक स्वास्थ्य के समस्त उपचार के बारे में विस्तार से बताया गया। 

डॉ. निखिल ने बताया मानसिक बीमारी किस तरह समाज को प्रभावित करती है, किस तरह मानसिक रोग जीवन पर प्रभाव डालता है साथ ही टीम के विकास गुप्ता निगरानी एवं मूल्यांकन अधिकारी ने टेली मानस के टोल फ्री नंबर और ऐप के बारे में बताया कि 14416 नंबर 24’7 खुला है इस नंबर पर किसी भी मानसिक रोग या काउंसिलिंग के बारे में बात की जा सकती है। इस मौके पर संजय वर्मा, शुभेंद्र प्रताप सिंह एवं वरुण कुमार उपस्थित रहे। शिविर में 231 मरीज़ देखे गए, जिसमें 124 मरीज़ मानसिक रोग से ग्रस्त पाये गये।

Also Read- Hardoi : खेत में कूड़ा डालने और धमकी की शिकायत पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement