Patna News: संघर्षशील युवाओं के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं डॉ प्रमोद चंद्रवंशी- डॉ बीरबल झा

मिथिलालोक फाउंडेशन के संस्थापक डॉ बीरबल झा ने बिहार विधान परिषद के सदस्य, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता डॉ प्रमोद कुमार चंद्रवंशी को....

By INA News Desk
Dec 28, 2024 - 22:06
45 Views
Patna News: संघर्षशील युवाओं के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं डॉ प्रमोद चंद्रवंशी- डॉ बीरबल झा
Advertisement
Advertisement

पटना। मिथिलालोक फाउंडेशन के संस्थापक डॉ बीरबल झा ने बिहार विधान परिषद के सदस्य, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता डॉ प्रमोद कुमार चंद्रवंशी को आज एक समारोह में प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। डॉ चंद्रवंशी को यह प्रशस्ति पत्र शैक्षणिक, सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया। यह प्रशस्ति पत्र उन्हें दिल्ली स्थित मिथिलालोक फाउंडेशन की ओर से प्रदान किया गया। 

डॉ बीरबल झा ने प्रशस्ति पत्र डॉ चंद्रवंशी को सौंपते हुए कहा कि 90 के दशक में कर्मठ छात्र नेता के रूप में उभरे डॉ चंद्रवंशी ने छात्रों के उत्थान के लिए विभिन्न कार्य किये। उनका सामाजिक न्याय के प्रति समर्पण प्रशंसनीय रहा है। डॉ झा ने कहा कि डॉ प्रमोद चंद्रवंशी का जीवन व्यापक अनुभवों से गुजरा है।

Also Read- Gorakhpur News: मुफ्त आवासीय शिक्षा से श्रमिक पाल्यों का जीवन संवार रही योगी सरकार, दो सत्रों से हो रहा अटल आवासीय विद्यालय का संचालन, अभी अध्ययनरत हैं 359 बच्चे।

अत्यंत ही गरीब परिवार में जन्म लेकर, जीवन-यापन के लिए घर-घर घूम कर सत्तू और बेसन जैसे घरेलू खाद्य उत्पाद बेचने वाले डॉ चंद्रवंशी ने परिवारवाद की राजनीति के दौर में भी अपनी लगन, मेहनत, जनसेवा और सांगठनिक कुशलता के बल पर राजनीतिक क्षेत्र में अपनी जगह बनाई। राजनीति में अपना भविष्य तलाश रहे युवाओं के लिए डॉ चंद्रवंशी रोल मॉडल हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement