Deoband News: सड़क पर भराव कार्य के दौरान अनियंत्रित होकर मिट्टी से भरा डंपर मकान पर गिरा, माँ बेटा घायल ।  

डूडा विभाग द्वारा बनाई जा रही सड़क पर भराव कार्य के दौरान अनियंत्रित होकर मिट्टी से भरा डंपर एक मकान से टकरा गया मकान में सो रहे मां और बच्चे ...

By INA News Desk
Feb 3, 2025 - 13:58
59 Views
Deoband News: सड़क पर भराव कार्य के दौरान अनियंत्रित होकर मिट्टी से भरा डंपर मकान पर गिरा, माँ बेटा घायल ।  
Advertisement
Advertisement

Deoband News: वक्फ दारलूम के निकट डूडा विभाग द्वारा बनाई जा रही सड़क पर भराव कार्य के दौरान अनियंत्रित होकर मिट्टी से भरा डंपर एक मकान से टकरा गया मकान में सो रहे मां और बच्चे मकान कि छत और दीवार गिरने से घायल हो गए। 

प्राप्त जानकारी अनुसार नगर देवबंद कि शेखुल हिंद कालोनी में उस समय अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया जब डूडा विभाग द्वारा नई सड़क निर्माण कराने को लेकर मिट्टी का भराव कराया जा रहा था बताया जा रहा है रात के समय मिट्टी भराव कार्य चल रहा था देर रात एक डंपर मिट्टी लेकर पहुंचा तो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया।

जिस कारण उसने एक मकान को अपनी चपेट में ले लिया मकान मकान कि छत और दिवार गिरने से विधवा महिला शहरूना और उसके तीन मासूम बच्चे घायल हो गए जैसे ही इस घटना की सूचना इसी वार्ड के सभासद पति डां सलम अली को लगी तो वह तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और मकान से विधवा महिला व उसके बच्चों को मोहल्ले वासियों की मदद से घर से बाहर निकाला गया।

Also Read- Deoband News: भारत से विदेशों में नशीले पदार्थ की तस्करी का खेल, कतर में कई को जेल

सभासद द्वारा पालिका अध्यक्ष विपिन गर्ग को उक्त घटना की जानकारी दी गई पालिका अध्यक्ष सभासद वाजिद मलिक सहित कई सभासद घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को उपचार हेतू नगर के प्रसिद्ध जामिया तिब्बिया  अस्पताल में भर्ती कराया जिनको मुफ्त इलाज कर के छुट्टी दे दी गई। पालिका अध्यक्ष विपिन गर्ग ने विधवा महिला की हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement