महाकुंभ से चर्चित हर्षा रिछारिया को पुलिस ने संभल जाने से रोका, भावुक होकर डीएम से लेकर सीएम तक से लगाई गुहार।

महाकुंभ से चर्चा में आईं हर्षा रिछारिया साध्‍वी के वेष में अपनी पदयात्रा के तहत बुलंदशहर पहुंचीं। हर्षा रिछारिया को पुलिस ने संभल जाने से रोक दिया है....

Apr 19, 2025 - 22:56
45 Views
महाकुंभ से चर्चित हर्षा रिछारिया को पुलिस ने संभल जाने से रोका, भावुक होकर डीएम से लेकर सीएम तक से लगाई गुहार।

By INA News.
महाकुंभ से चर्चा में आईं हर्षा रिछारिया साध्‍वी के वेष में अपनी पदयात्रा के तहत बुलंदशहर पहुंचीं। हर्षा रिछारिया को पुलिस ने संभल जाने से रोक दिया है। इस तरह अचानक रोके जाने पर हर्षा रिछारिया भावुक हो गईं और उन्होंने डीएम से लेकर मुख्यमंत्री तक अपनी बात पहुंचाने की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि यह पदयात्रा सनातन धर्म के प्रचार और युवाओं को जागरूक करने व नशा मुक्त भारत के उद्देश्य से की जा रही है। उनकी यात्रा 14 अप्रैल को शुरू होकर 21 अप्रैल को संभल में समाप्त होनी थी। लेकिन अब प्रशासन की रोक के चलते यह यात्रा अधूरी रह गई है।

पुलिस प्रशासन की ओर से अभी तक यात्रा रोकने के पीछे के कारणों की कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है, हर्षा रिछारिया का कहना है कि वह शांति और आस्था के साथ यह पदयात्रा कर रही थीं और उन्हें बिना किसी ठोस कारण के रोका जाना गलत है। दरअसल, महाकुंभ से सुर्खियों में आई मॉडल से साध्वी बनीं हर्षा रिछारिया की वृंदावन से संभल तक सनातनी युवा जोड़ो पदयात्रा को बुलंदशहर में रोक दिया गया। यात्रा रोके जाने पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए हर्षा रिछारिया भावुक हो गईं। उन्होंने डीएम से लेकर सीएम तक से यात्रा संभल तक जाने देने की गुहार लगाई।

Also Read- Gorakhpur News: बाबा साहब डॉ. भीम राव अंबेडकर सम्मान अभियान के अंतर्गत विचार गोष्ठी में शामिल हुए मुख्यमंत्री।

सनातनी विचारधारा से प्रेरित युवाओं की पदयात्रा को लेकर चर्चा में आई हर्षा रिछारिया शुक्रवार की शाम करीब 6 बजे अपनी पदयात्रा करती हुई अलीगढ़ से बुलंदशहर जनपद के गांव जरगवां पहुंचीं। पुलिस क्षेत्राधिकारी शोभित कुमार ने नरौरा, छतारी, रामघाट थाना पुलिस के साथ हर्षा रिछारिया को बॉर्डर पर रोक लिया, कहा कि आगे जाने की अनुमति नहीं है। फिर प्रशासन से काफी देर बातचीत के बाद रामघाट में गंगा स्नान के साथ पदयात्रा को समाप्त करने की अनुमति मिली। अचानक रोके जाने पर हर्षा रिछारिया भावुक हो गईं। भावुक होकर कहा कि जो ईश्वर की मर्जी वही होता है। उन्होंने कहा कि यह पदयात्रा सनातन धर्म के प्रचार और युवाओं को जागरूक करने व नशा मुक्त भारत के उद्देश्य से की जा रही है। उनकी यात्रा 14 अप्रैल को शुरू होकर 21 अप्रैल को संभल में समाप्त होनी थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow