Kanpur : ईद मिलाद-उन-नबी के 1500वां साल जशन में उर्सला व गरीब बस्तियों में फल वितरण किया

खादिम खानकाहे हुसैनी व मुबीनुल उलूम संस्था की टीम ईद मिलादुन्नबी पर हर साल की तरह इस साल भी उर्सला अस्पताल व गरीब बस्तियों में पहुंची जहां मरीजों उनके सा

By INA News Desk
Sep 10, 2025 - 21:26
119 Views
Kanpur : ईद मिलाद-उन-नबी के 1500वां साल जशन में उर्सला व गरीब बस्तियों में फल वितरण किया
ईद मिलाद-उन-नबी के 1500वां साल जशन में उर्सला व गरीब बस्तियों में फल वितरण किया
Advertisement
Advertisement

कानपुर : पैगम्बर ए इस्लाम हज़रत मोहम्मद मुस्तफा (स०अ०व०) के 1500वां साल की यौम ए विलादत महीने के शुभ अवसर पर मरीज़ों और गरीबों को फल, बिस्कुट, ब्रेड, दूध की बोतल का वितरण किया।

खादिम खानकाहे हुसैनी व मुबीनुल उलूम संस्था की टीम ईद मिलादुन्नबी पर हर साल की तरह इस साल भी उर्सला अस्पताल व गरीब बस्तियों में पहुंची जहां मरीजों उनके साथ तीमारदारों और फुटपाथ पर सोने वालों को फल, बिस्कुट, ब्रेड, दूध की बोतल का वितरण किया। जिससे मरीजों तिमारदारों और फुटपाथ पर सोने वाले बस्तियों में रहने वाले गरीबों के चेहरे पर खुशी आ गयी मरीज़ तीमारदार पूछने लगे की यह किस खुशी में बांट रहे हैं तो खादिमों ने बताया कि रसूले ख़ुदा हज़रत मोहम्मद मुस्तफा स०अ०व० व हज़रत इमाम जाफर सादिक की विलादत (जन्मदिन) की खुशी में और उनके संदेश को लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से एक छोटी सी हमारी पहल है आप लोगों के चेहरे पर खुशी देखकर हम सबको बहुत अच्छा लगा दुआ है कि पैगम्बर ए इस्लाम की विलादत की बरकत से अल्लाह मरीजों को सेहत दे और तीमारदारों को परेशानियों से निजात दे। खानकाहे हुसैनी के खादिमों व मुबीनुल उलूम संस्था के सदस्यों ने कहा कि पूरी दुनियां मे मानवता की सीख देने, समाज में फैली बुराइयों को दूर करने, मरीजों, गरीबों-मज़लूमों के मददगार रसूलो के सुल्तान पैगंबर ए इस्लाम हज़रत मोहम्मद मुस्तफा (स०अ०व०) की यौम ए विलादत (जन्मदिन) के 1500वां साल पर मरीजों और तीमारदारों के चेहरे पर खुशी लाने के उद्देश्य व संदेश को आम किया।प्रोग्राम में इखलाक अहमद डेविड, अफ़ज़ाल अहमद, मुबीन अज़हरी, मोहम्मद अनवार खान, अदनान अज़हरी , मोहम्मद हसीब, मोहम्मद फैज़ान खान, मोहम्मद मुर्शीद, ताहिर अली, मोहम्मद रज़ा खान, मोहम्मद नोमान, अकीब अत्तारी, सरताज वहीदी, मुदस्सिर अहमद, साहब अज़ीज़, दानिश बरकाती, मोहम्मद हिफज़ान आदि लोग मुख्य रुप से थे।

Also Click : Kanpur : परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद की पुण्यतिथि के मौके पर खिराजे(श्रद्धांजलि)

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement