Sambhal : बैंक्वेट हॉल में फोर्स रुकने की अफवाह पर एसपी ने लगाया अंकुश

इन लगातार फैल रही गलत सूचनाओं पर बुधवार को पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने स्पष्ट बयान जारी करते हुए पूरी तरह से खंडन किया। उन्होंने साफ कहा कि “फो

Sep 10, 2025 - 21:24
 0  254
Sambhal : बैंक्वेट हॉल में फोर्स रुकने की अफवाह पर एसपी ने लगाया अंकुश
बैंक्वेट हॉल में फोर्स रुकने की अफवाह पर एसपी ने लगाया अंकुश

Report : उवैस दानिश, सम्भल

पिछले कुछ दिनों से जिले में यह अफवाह तेजी से फैल रही थी कि प्रशासन जिले के विभिन्न बैंक्वेट हॉल और मैरिज हॉल में पुलिस फोर्स को ठहराएगा। इस बात को लेकर जिले के व्यापारियों और आम लोगों में चिंता का माहौल बना हुआ था। कई बैंक्वेट हॉल संचालकों को डर था कि यदि फोर्स को उनके हॉल में रुकवाया गया तो पहले से बुक निजी कार्यक्रम प्रभावित हो सकते हैं। अफवाहों के फैलने से कई लोगों ने अपने कार्यक्रमों की बुकिंग को लेकर असमंजस की स्थिति में थे। इसी को लेकर एसपी सम्भल ने स्थिति स्पष्ट की है।

इन लगातार फैल रही गलत सूचनाओं पर बुधवार को पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने स्पष्ट बयान जारी करते हुए पूरी तरह से खंडन किया। उन्होंने साफ कहा कि “फोर्स को ठहराने के लिए किसी भी तरह की निजी प्रॉपर्टी, बैंक्वेट हॉल या मैरिज हॉल का उपयोग नहीं किया जाएगा। फोर्स के लिए केवल सरकारी भवन और सरकारी जगहों का ही चयन किया जाएगा।”

एसपी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस तरह की अफवाहों पर बिल्कुल भी विश्वास न करें। यदि किसी के पास इस तरह की जानकारी आती है तो वह तुरंत पुलिस को सूचित करें। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसपी विश्नोई ने बैंक्वेट हॉल संचालकों को भी भरोसा दिलाया कि वे बिना किसी भय के अपने हॉल की बुकिंग जारी रखें और निजी कार्यक्रम पूरी तरह से शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करें। उन्होंने कहा कि पुलिस का पूरा प्रयास है कि जिले में शांति व्यवस्था कायम रहे और लोगों के व्यक्तिगत कार्यों में कोई व्यवधान न आए। इस कदम से हॉल संचालकों और आम जनता ने राहत की सांस ली है।

अब वे अपने कार्यक्रम पूर्व निर्धारित समय के अनुसार आयोजित कर सकेंगे। प्रशासन का यह स्पष्ट रुख जिले में फैल रही अफवाहों पर पूरी तरह विराम लगाने में मददगार साबित होगा। एसपी ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है, और इसके लिए किसी भी तरह की अफवाह फैलाना समाज में अशांति फैलाने जैसा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अफवाह फैलाने वाले व्यक्तियों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह की गलत जानकारी फैलाने का साहस न कर सके। इस घोषणा के बाद जिले में शांति और विश्वास का माहौल बन गया है, और लोग अब निश्चिंत होकर अपने कार्यक्रमों की तैयारियों में जुट गए हैं।

Also Click : Kanpur : परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद की पुण्यतिथि के मौके पर खिराजे(श्रद्धांजलि)

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow