UP News: मंत्री गुलाब देवी ने बोर्ड परीक्षा में सफल छात्रों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। 

माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती गुलाब देवी ने इस वर्ष की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन और सफलता प्राप्त करने वाले ...

By INA News Desk
Apr 25, 2025 - 14:33
51 Views
UP News: मंत्री गुलाब देवी ने बोर्ड परीक्षा में सफल छात्रों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। 
Advertisement
Advertisement
  • यह सफलता छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग तथा योगी सरकार के शिक्षा सुधारों का परिणाम है

लखनऊ। माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने इस वर्ष की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन और सफलता प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने इस वर्ष के उत्साहवर्धक बोर्ड परिणाम को विद्यार्थियों की अथक मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल बताया।

Also Read- UP Board Results Out: हाईस्कूल में 90.11 प्रतिशत, इंटरमीडिएट में 81.15 फीसदी छात्र हुए उत्तीर्ण।

मंत्री ने कहा कि यह सफलता योगी सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे गुणवत्तापूर्ण सुधारों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो विद्यार्थियों को बेहतर अवसर प्रदान करने के हमारे संकल्प को दर्शाता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement