Hathras: प्रभारी मंत्री ने की विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था समीक्षा। 

उत्तर प्रदेश सरकार की प्रभारी मंत्री एवं महिला कल्याण, बाल विकास सेवा और पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कलेक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों

Jan 9, 2026 - 21:18
73 Views
Hathras: प्रभारी मंत्री ने की विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था समीक्षा। 
बैठक में मौजूद  प्रभारी मंत्री बेबी रानी मौर्य व अन्य 
हाथरस। उत्तर प्रदेश सरकार की प्रभारी मंत्री एवं महिला कल्याण, बाल विकास सेवा और पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कलेक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों और जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। कलेक्ट्रेट पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जिलाधिकारी अतुल वत्स ने बुके भेंट कर उनका स्वागत किया।
बैठक में प्रभारी मंत्री ने अपराध नियंत्रण, यातायात प्रबंधन, ग्रामीण आजीविका मिशन, जल जीवन मिशन, आवास योजनाएं, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, आंगनबाड़ी, पेंशन सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने पर विशेष जोर दिया।
बैठक के दौरान शिशु डेस्क और फोम मैट का वितरण किया गया। मिशन शक्ति योजना के अंतर्गत महिला पुलिसकर्मियों को मोबाइल फोन भी वितरित किए गए। पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा ने सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से जनपद में कानून-व्यवस्था और यातायात निगरानी की जानकारी दी।
बैठक के अंत में जिलाधिकारी अतुल वत्स ने कहा कि प्रभारी मंत्री द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का प्राथमिकता के आधार पर अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow