Sambhal News: गैरकानूनी तीन तलाक से बाज नहीं आ रहे लोग, मुकदमा दर्ज। 

सरकार द्वारा तीन तलाक पर सख्त कानून बनाने के बाद भी लोग गैरकानूनी तीन तलाक से बाज नहीं आ रहे हैं सम्भल में एक पति ने पत्नी के जेबर बेच...

By INA News Desk
Jul 4, 2025 - 14:52
55 Views
Sambhal News: गैरकानूनी तीन तलाक से बाज नहीं आ रहे लोग, मुकदमा दर्ज। 
कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी सम्भल
Advertisement
Advertisement

उवैस दानिश, सम्भल

सरकार द्वारा तीन तलाक पर सख्त कानून बनाने के बाद भी लोग गैरकानूनी तीन तलाक से बाज नहीं आ रहे हैं सम्भल में एक पति ने पत्नी के जेबर बेच कर उसे तीन तलाक दे दिया पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्यवाही शुरु कर दी है।

तीन तलाक की घटना सम्भल कोतवाली क्षेत्र की है। नखासा थाना इलाके की युवती का सम्भल में निकाह हुआ था। आरोप के अनुसार पति ने पत्नी के जेबर बेच दिए फिर उसे तीन तलाक दे दिया। पीड़िता की तहरीर पर सम्भल कोतवाली पुलिस ने आरोपी पति जेठ एवं सास के खिलाफ तीन तलाक की धाराओं में केस दर्ज किया है वहीं एसपी ने आरोपियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है।

बताते चले कि सिमरन की तहरीर के आधार पर कोतवाली सम्भल पर एक मुकदमा दहेज अधि0 व मुस्लिम महिला अधि0 के तहत फैजल, फैजान, ववला निवासी महमूद खां सराय पर पंजीकृत  कराया गया है। आरोप लगाए गए है कि पीड़िता से अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर प्रताडित कर मारपीट कर पति द्वारा तीन तलाक देकर घर से निकाल देना।

Also Read- Trending: हिमाचल प्रदेश में मानसून की तबाही, 14 बादल फटने से 69 मौतें, 495 करोड़ का नुकसान।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement