Shahjahanpur News: फाइलेरिया कार्यक्रम के जनजागरुकता हेतु रवाना हुए प्रचार प्रसार वाहन। 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंसार अली ने फाइलेरिया (filariasis) रोग उन्मूलन हेतु चलाए जाने वाले एमडीए कार्यक्रम की जनजागरुकता...

By INA News Desk
Feb 18, 2025 - 18:46
141 Views
Shahjahanpur News: फाइलेरिया कार्यक्रम के जनजागरुकता हेतु रवाना हुए प्रचार प्रसार वाहन। 
Advertisement
Advertisement

रिपोर्ट- फैयाज उद्दीन साग़री 

  • फाइलेरिया रोधी दवा खाएं और हाथी पांव को दूर भगाएं
  • फाइलेरिया से बचना है तो खानी होगी फाइलेरिया रोधी दवा

शाहजहांपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंसार अली ने फाइलेरिया (filariasis) रोग उन्मूलन हेतु चलाए जाने वाले एमडीए कार्यक्रम की जनजागरुकता के लिए कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी (chief Medical Officer) से प्रचार प्रसार वाहन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। यह वाहन शहरीय क्षेत्र में फाइलेरिया कार्यक्रम को  जनसमुदाय में जनजागरुकता के लिए का प्रचार प्रसार करेगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया राष्ट्रीय फाइलेरिया कार्यक्रम के तहत 10 फरवरी से 25 फरवरी 2025 तक 5 ब्लॉकों जलालाबाद, मिर्जापुर, भावलखेड़ा, तिलहर एवं शहरी क्षेत्र शाहजहांपुर में चलाया जा रहा है।

इस कार्यक्रम के अन्तर्गत सभी योग्य लाभार्थियों को एलबेंडाजोल एवं डी ई सी की दवा खिलाई जा रही है, जिसमें स्वास्थ्य टीम और आशा कार्यकर्ता द्वारा घर घर जाकर फाइलेरिया के बचाव की दवा खिला रही है यह दवा पूरी तरह सुरक्षित और कारगर है। सभी योग्य लाभार्थी इस  दवा का सेवन अवश्य करें। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीपी श्रीवास्तव ने बताया फाइलेरिया बीमारी के लक्षण आने में 5 से 15 वर्ष लग जाते हैं इसलिए कोई भी जोखिम न लें और ना ही कोई बहाना करें। क्योंकि आज यही बहाना आपको जीवन भर के लिए मुसीबत में डाल सकता है।

Also Read- Hardoi News: विदाई समारोह में छात्र छात्राओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया।

इसलिए दवाओं का सेवन कर समाज को फाइलेरिया से मुक्त बनाएं। दवा खाने के बाद जी मिचलाना, चक्कर आना या उल्टी लगे, तो घबराएं नहीं ऐसा शरीर में फाइलेरिया के परजीवी होने के कारण हो सकता है जो दवा खाने के बाद मरते हैं, जिससे इस तरह की प्रतिक्रिया हो सकती है जो कुछ ही देर में स्वतः ही ठीक हो जाती है। इस मौके पर उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज मिश्रा, डॉ. घनश्याम, जिला मलेरिया अधिकारी राजीव मौर्या, डीएचई आई ओ वीरेन्द्र शर्मा व अन्य स्वास्थ्य विभाग के लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement