Sambhal : जात लगाने आए परिवार की मासूम बच्ची नाले में गिरी, मौत से मचा कोहराम

जानकारी के अनुसार नूरियों सराय निवासी राधेश परिवार व अपनी चार वर्षीय पुत्री अर्चना के साथ जात लगाने आया था। इसी दौरान खेलते-खेलते अर्चना का पैर फिसल गया और वह पास ही बह रहे नाले में जा

By INA News Desk
Sep 1, 2025 - 15:54
96 Views
Sambhal : जात लगाने आए परिवार की मासूम बच्ची नाले में गिरी, मौत से मचा कोहराम
राधेश, मृतक बच्ची का पिता 

Report : उवैस दानिश, सम्भल

रायसत्ती थाना क्षेत्र के माता के थान पर सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जात लगाने आए परिवार की चार वर्षीय मासूम बच्ची नाले में गिर गई। काफी तलाश के बाद बच्ची करीब 200 मीटर दूर नाले में मिली। आनन-फानन में परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया।जानकारी के अनुसार चमन प्रकाश, चिकित्सक

नूरियों सराय निवासी राधेश परिवार व अपनी चार वर्षीय पुत्री अर्चना के साथ जात लगाने आया था। इसी दौरान खेलते-खेलते अर्चना का पैर फिसल गया और वह पास ही बह रहे नाले में जा गिरी। कुछ ही देर में बच्ची नजर से ओझल हो गई। अचानक हुई इस घटना से परिवार और आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। परिजन और स्थानीय लोगों ने तुरंत बच्ची की तलाश शुरू की। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद मासूम अर्चना नाले में लगभग 200 मीटर दूर बेहोशी की हालत में मिली। उसे तत्काल बाहर निकाला गया और परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।

अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिवार में मातम छा गया और मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। स्थानीय लोग भी इस घटना से गमगीन हो उठे। इस हादसे ने एक बार फिर जिम्मेदारों की लापरवाही को उजागर कर दिया है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Also Click : Sambhal : रातभर की बारिश से सम्भल शहर जलमग्न, जिला अस्पताल, रोडवेज समेत कई इलाकों में भरा पानी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement