Sambhal : असमोली- मस्जिद पर बुलडोज़र कार्रवाई को लेकर सांसद जियाउर्रहमान बर्क का बड़ा बयान
सांसद बर्क ने अपने बयान में कहा कि हर समाज का एक आस्था का केंद्र होता है और असमोली क्षेत्र में हमेशा से भाईचारा, मोहब्बत और आपसी सम्मान कायम रहा है। लेकिन सरकार धर्म के नाम पर राजनीति
Report : उवैस दानिश, सम्भल
असमोली लोकसभा क्षेत्र के गाँव राया बुज़ुर्ग में मस्जिद को "ग़ैर क़ानूनी" बताकर बुलडोज़र चलाए जाने पर सियासी हलचल तेज हो गई है। इस मामले पर लोकसभा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने कड़ा विरोध जताते हुए इसे सरकार की "नफ़रत भरी नीति" और "लोकतंत्र व संविधान पर हमला" करार दिया है।
सांसद बर्क ने अपने बयान में कहा कि हर समाज का एक आस्था का केंद्र होता है और असमोली क्षेत्र में हमेशा से भाईचारा, मोहब्बत और आपसी सम्मान कायम रहा है। लेकिन सरकार धर्म के नाम पर राजनीति कर समाज में नफ़रत और फ़ूट डालने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रशासन का काम जनता का भरोसा जीतना और संविधान की हिफ़ाज़त करना है, मगर आज प्रशासन भी सरकार के इशारे पर तानाशाही तरीके से काम कर रहा है। धार्मिक स्थलों पर बुलडोज़र चलाने को सांसद ने पूरी तरह ग़लत ठहराया और कहा कि यदि कुछ ग़ैर क़ानूनी है, तो उसका फ़ैसला अदालत को करना चाहिए, न कि सड़कों पर बुलडोज़र चलाकर इंसाफ़ बाँटना चाहिए। सांसद बर्क ने दोहराया कि देश संविधान और न्यायपालिका से ही चलेगा। उन्होंने कहा “बुलडोज़र कभी इंसाफ़ का प्रतीक नहीं हो सकता।”
Also Click : हाईवे पर चूहे को देखकर दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता चौंकीं, वायरल वीडियो में सुरक्षा गार्डों की फुर्ती नजर आई
स्रोत: सांसद जिया उर रहमान बर्क का फ़ेसबुक बयान
What's Your Reaction?











