Sambhal : पश्चिमी यूपी को मिलेगा AIIMS का तोहफ़ा? सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने वित्त मंत्री से की सम्भल/मुरादाबाद में स्थापना की मांग

सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने वित्त मंत्री को सौंपे गए लिखित अनुरोध पत्र में कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की आबादी घनी है, लेकिन यहां अब तक उन्नत तृतीयक स्वास्थ्य सुविधाओं का गंभीर

By INA News Desk
Feb 6, 2026 - 21:52
62 Views
Sambhal : पश्चिमी यूपी को मिलेगा AIIMS का तोहफ़ा? सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने वित्त मंत्री से की सम्भल/मुरादाबाद में स्थापना की मांग
Sambhal : पश्चिमी यूपी को मिलेगा AIIMS का तोहफ़ा? सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने वित्त मंत्री से की सम्भल/मुरादाबाद में स्थापना की मांग

Report : उवैस दानिश, सम्भल

केंद्रीय बजट 2026 में पश्चिम उत्तर प्रदेश के लिए नए एम्स (AIIMS) की घोषणा के बाद इस महत्वपूर्ण परियोजना को लेकर सियासी और प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। इसी क्रम में सम्भल लोकसभा क्षेत्र से सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने नई दिल्ली में माननीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण से मुलाकात कर अपने क्षेत्र के लिए एम्स की मांग मजबूती से रखी।सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने वित्त मंत्री को सौंपे गए लिखित अनुरोध पत्र में कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की आबादी घनी है, लेकिन यहां अब तक उन्नत तृतीयक स्वास्थ्य सुविधाओं का गंभीर अभाव है। गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को दिल्ली, लखनऊ या अन्य बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है, जिससे समय और संसाधनों दोनों की भारी क्षति होती है।

उन्होंने अपने पत्र में स्पष्ट रूप से आग्रह किया कि प्रस्तावित एम्स को सम्भल या मुरादाबाद में स्थापित किया जाए, ताकि न केवल सम्भल बल्कि आसपास के जिलों मुरादाबाद मंडल सहित के लाखों लोगों को उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं का सीधा लाभ मिल सके। मुलाकात के दौरान वित्त मंत्री ने सांसद की बातों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि स्थान चयन से जुड़े सभी पहलुओं पर विचार किया जाएगा। सांसद बर्क ने उम्मीद जताई कि यदि एम्स की स्थापना इस क्षेत्र में होती है तो यह पश्चिमी उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य ढांचे में ऐतिहासिक बदलाव साबित होगी। स्थानीय स्तर पर भी इस मांग को लेकर लोगों में उत्साह है और क्षेत्रवासियों को अब केंद्र सरकार के अंतिम निर्णय का बेसब्री से इंतजार है।

You May Read : Hathras : हाथरस में दिनदहाड़े सेना जवान की गोली मारकर हत्या, एसपी ने 5 टीमों का गठन किया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow