Sambhal: सम्भल में शिक्षा विभाग के संविदा कर्मी की संदिग्ध मौत, हार्ट अटैक से निधन की आशंका।

जनपद सम्भल स्थापना एवं कल्कि महोत्सव के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई जब शिक्षा विभाग के एक संविदा कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक जिला

By INA News Desk
Oct 6, 2025 - 18:36
242 Views
Sambhal: सम्भल में शिक्षा विभाग के संविदा कर्मी की संदिग्ध मौत, हार्ट अटैक से निधन की आशंका।
सम्भल में शिक्षा विभाग के संविदा कर्मी की संदिग्ध मौत, हार्ट अटैक से निधन की आशंका।
Advertisement
Advertisement

उवैस दानिश, सम्भल 

जनपद सम्भल स्थापना एवं कल्कि महोत्सव के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई जब शिक्षा विभाग के एक संविदा कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक जिला पुस्तकालय में संविदा पद पर तैनात बताया जा रहा है। 

जानकारी के अनुसार, सोमवार को जनपद मुख्यालय बहजोई स्थित कलेक्ट्रेट के निकट बड़े मैदान में साप्ताहिक जनपद स्थापना दिवस व कल्कि महोत्सव का आयोजन चल रहा था। इसी दौरान कार्यक्रम स्थल पर मौजूद संविदा कर्मचारी अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल भिजवाया, मुख्य चिकित्साधिकारी (CMO) डॉ. तरुण पाठक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि कर्मचारी को अचानक हार्ट अटैक आया था, हालांकि मृत्यु के सटीक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे अधिकारी और कर्मचारी शोकग्रस्त हो गए। जिला प्रशासन ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जनपद स्थापना दिवस के कार्यक्रम में हुई इस दुखद घटना से माहौल गमगीन हो गया। अधिकारी एवं कर्मचारी दिवंगत सहयोगी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट कर रहे हैं।

Also Read- Sambhal: सम्भल में सभासद के घर में लगी भीषण आग, दम घुटने से दंपत्ति और बच्चा बेहोश।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement