कारनामा: 600 मीटर सड़क-निर्माण में 600 से भी ज्यादा फर्जी श्रमिक दिखाए, अब वसूली नोटिस जारी

By INA News Desk
Aug 29, 2024 - 01:59
297 Views
कारनामा: 600 मीटर सड़क-निर्माण में 600 से भी ज्यादा फर्जी श्रमिक दिखाए, अब वसूली नोटिस जारी

हरदोई।
तुम्हारी फाइलों में गांव का मौसम गुलाबी है, मगर ये आंकड़े झूठे हैं ये दावा किताबी है। तुम्हारी मेज़ चांदी की तुम्हारे जाम सोने के, यहां जुम्मन के घर में आज भी फूटी रक़ाबी है।
ये पंक्तियां जिले की एक 600 मीटर की कच्ची सड़क के निर्माण में दिखाए गए 600 से भी ज्यादा फर्जी श्रमिकों के जिम्मेदारों पर बिल्कुल सटीक बैठती हैं। मामला हरदोई जिले के संडीला ब्लॉक की ग्राम पंचायत लोहरई का है, जहां एक 600 मीटर कच्ची सड़क के निर्माण के लिए कागजों पर ही 600 से ज्यादा मजदूरों से काम करवा लिया गया और उनके बैंक खातों में मजदूरी भी भेज दी गई। इस मामले की पोल तब खुली जब एक शिकायत के बाद इसकी जांच हुई। पिछले वित्तीय वर्ष में लोहरई ग्राम पंचायत में लूलामऊ से झाबर मार्ग तक चकरोड के निर्माण में जांच करने वाली समिति ने 1,35, 539 रुपयों का अंतर पाया।

यह भी पढ़ें - हरदोई: भाजपा विश्व की बड़ी राजनीतिक पार्टी, जिसका उद्देश्य विकसित भारत- विधायक प्रभाष कुमार

बीडीओ प्रतिमा शर्मा द्वारा यह जानकारी मिली कि इस मामले को लेकर प्रधान रामकुमार, वीडीओ सुशील पाल और तकनीकी सहायक फिरोज शमी, अंकिता दीक्षित, ग्राम पंचायत अधिकारी सत्येंद्र वीर सिंह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर वसूली की नोटिस जारी की गई।बिस बावत उक्त राशि की वसूली प्रधान, सचिव और तकनीकी सहायक से की जाएगी। इस मिलीभगत में तीन सचिवों में से प्रत्येक के विरुद्ध 15,060 रुपये, प्रधान से 45,180 रुपये व तकनीकी सहायक से 45,180 रुपये की वसूली की नोटिस जारी की गई हैं। इससे पहले जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के निर्देश पर जांच समिति को इस निर्माण के कागजातों में कई तरह की कमियां मिली हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement