प्रतापगढ़ न्यूज़: किसान पाठशाला में कृषकों को किया गया जागरूक।

By INA News Desk
Jun 7, 2024 - 20:01
60 Views
प्रतापगढ़ न्यूज़: किसान पाठशाला में कृषकों को किया गया जागरूक।
Advertisement
Advertisement

प्रतापगढ़।  उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश के क्रम में खरीफ वर्ष 2024-25 में  06 जून से 24 जून 2024 तक जनपद में दो दिवसीय द मिलियन फार्मर्स स्कूल किसान पाठशाला का आयोजन 17 विकास खण्डों के 684 ग्राम पंचायतों में आयोजित किया गया है। उक्त जानकारी उप कृषि निदेशक विनोद कुमार यादव ने देते हुए बताया  

कि किसान पाठशाला का आयोजन अपरान्ह 4 बजे से सायं 7 बजे तक ग्राम पंचायत के पंचायत भवन/प्रा0 पाठशाला में किया जा रहा है जिसके अन्तर्गत 07 जनू को किसान पाठशाला का आयोजन जनपद के 100 ग्राम पंचायतों में किया गया जिसमें लगभग 8000 कृषकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। किसान पाठशाला में मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रतिभागी कृषकों को जागरूक कर एवं महत्वपूर्ण जानकारियांं दी गयी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement