Hardoi: स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की आय बढ़ाने को निर्देश

Sep 8, 2024 - 22:56
 0  75
Hardoi: स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की आय बढ़ाने को निर्देश

समूहों के आर्थिक क्रिया कलापों का हो व्यापक प्रचार: जिलाधिकारी

INA News Hardoi.
शासन की मंशानुरूप जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की ओर से की जा रही नियमित समीक्षा के परिणाम स्वरुप जनपद में समूह गठन के कार्य में तेजी आयी है। अब तक कुल 19 हजार 329 समूहों का गठन हो चुका है। समूह गठन के उपरांत अब जिलाधिकारी का पूरा जोर ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा गठित इन समूहों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने पर है। जिलाधिकारी द्वारा डीसी एनआरएलएम व अन्य सम्बंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि समूहों द्वारा की जाने वाली रोजगार परक आर्थिक क्रियाकलापों का सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये ताकि आमजन इन समूहों से सीधे जुड़ सके तथा समूहों को आर्थिक लाभ हो व आमजन को अच्छी गुणवत्ता का सामान प्राप्त हो सके।

यह भी पढ़ें -  Hardoi: मलिहाबाद को 903.07 एकड़ व संडीला को 259.09 एकड़ भूमि आवंटन कराया गया, 10 हजार करोड़ से अधिक निवेश की उम्मीद

उन्होंने एनआरएलएम को एक सोशल मीडिया एकाउन्ट बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि इन महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा उत्पादित उत्पादों की विभिन्न त्योहारों, पर्यटन स्थलों व प्रदर्शनियों में बिक्री की व्यवस्था की जाये। समूहों की दीदियों को रोस्टर के अनुसार उत्पाद बिक्री के लिये स्थान उपलब्ध कराया जाये ताकि समूहों की उत्पाद बिक्री में वृद्धि हो और स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की आय बढ़े। आय में वृद्धि से उन्हें लखपति दीदी बनाने में सहायता मिलेगी। जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि बैंको के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर समूहों की पूरी सहायता की जाये। खाता खुलवाने से लेकर ऋण दिलाने तक पूरा सहयोग किया जाये।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow