हरदोई न्यूज़: विश्व हिंदू परिषद के आग्रह पर आगमपुर पुलिया का वैकल्पिक निर्माण पूर्ण। 

By INA News Desk
Aug 3, 2024 - 21:58
44 Views
हरदोई न्यूज़: विश्व हिंदू परिषद के आग्रह पर आगमपुर पुलिया का वैकल्पिक निर्माण पूर्ण। 
Advertisement
Advertisement

रिपोर्ट- अंबरीष कुमार सक्सेना

हरदोई। विश्व हिंदू परिषद धर्म यात्रा महासंघ के प्रांत प्रमुख हर्षवर्धन सिंह के आग्रह से आज से चार-पांच दिन पहले उप जिला अधिकारी शाहाबाद पूनम भाष्कर को एक ज्ञापन सोपा गया था जिसमें दो सूत्री मांग थी पहली मांग पाली रोड पर अगमपुर मे टूटी पुलिया का निर्माण चार दिन में कराया जाए दूसरी मांग कुछ धूर्त मानसिकता के लोगों द्वारा धार्मिक स्थल व इंटर कॉलेज के पास सावन महीने में देसी शराब का ठेका स्थापित कर दिया गया वहां  सावन में कावड़ यात्री निकलते हैं।

प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अगमपुर पुलिया का निर्माण लगभग पूर्ण करा दिया है दो से तीन दिन में उस पर आवागमन चालू हो जाएगा जिसमें छोटे बाहन जैसे मोटरसाइकिल जीप कार ऑटो रिक्शा बगैर छतरी के ट्रैक्टर ट्राली चल सकेंगे बड़े वाहनों के लिए अगमपुर से गुरुद्वारा होते हुए  होते हुए पाली पहुंच जा सकता है अधिकारी द्वारा यह भी रोड ठीक करा दी गई अब सभी कावड़ यात्री इधर से निकल सकेंगे उनकी समस्या का निदान हो गया है इसके लिए प्रशासन को धन्यवाद करता हूं और दूसरी मांग थी कि देसी शराब का ठेका हटवाया जाए लेकिन ठेका अभी तक बंद नहीं हुआ है।

इसे भी पढ़ें:- हरदोई न्यूज़: जिलाधिकारी ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम के सम्बन्ध में दिए आवश्यक निर्देश।

उसके लिए मैं प्रशासन से आग्रह करता हूं  शीघ्र से शीघ्र दो से तीन दिन में देसी शराब ठेका बंद कराया जाए अन्यथा फिर उसको बंद करने के लिए हम लोगों को जिला हरदोई कचहरी कलेक्टर परिसर में डीएम साहब के कार्यालय के पास धरने पर बैठना पड़ेगा।जरूरत पड़ी तो मुख्यमंत्री से मिलकर वार्ता  करनी पड़ेगी ऐसे अराजक तत्वों से सख्ती से निपटे आज हर्षवर्धन  नेतृत्व में आगमपुर में विश्व हिंदू परिषद धर्म यात्रा महासंघ के अशोक कुमार गुप्ता अनिल लाहोरी सुबीन गुप्ता मनीष सोनपाल वर्मा पवन रस्तोगी आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement