पीलीभीत: वन मंत्री ने विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ग्रामीणों के साथ जन संवाद

By INA News Desk
Sep 2, 2024 - 00:50
55 Views
पीलीभीत: वन मंत्री ने विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ग्रामीणों के साथ जन संवाद
Advertisement
Advertisement

वन्य जीव एवं मानव संघर्ष के प्रति लोगों को किया जागरूक

पीलीभीत। 

राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. अरुण कुमार वन, पर्यावरण जंतु उद्यान जलवायु परिवर्तन की अध्यक्षता में वन विभाग के अधिकारियों,कर्मचारियों, स्थानीय लोगों से मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस में संवाद किया। संवाद के दौरान उन्होंने वन्य जीव एवं मानव संघर्ष के प्रति लोगों को जागरूक किया और सभी से अपील करते हुए कहा कि जंगल के किनारे अकेले खेतों पर कार्य न करें समूह के साथ खेतों में कार्य करें जिससे कि जंगली जानवर वहां से जंगल की ओर निकल जाएगा।

इसके साथ ही स्थानीय लोगों द्वारा मंत्री को जंगल में तार फेंसिंग करने, जंगल के किनारे स्थित ग्रामों में स्कूल निर्माण एवं सड़क निर्माण की मांग की गई। बैठक में उन्होंने बाघ मित्र कार्यक्रम पर जोर देते हुए कहा कि बाघ मित्र लोगों को वन्य जीव संघर्ष के प्रति जागरूक करें जिससे कि घटनाओं को रोका जा सके। बैठक के उपरांत  वन मंत्री ग्राम बांसखेड़ा में पहुंचकर वन्य जीव दुर्घटना में मृतक के परिवार से मिले एवं आर्थिक सहायता राशि के बारे में जानकारी ली तथा परिवार को सांत्वना दी। कार्यक्रम के दौरान  विधायक पूरनपुर बाबूराम पासवान,डीएफओ पीलीभीत टाइगर रिजर्व सहित वन विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।


रिपोर्ट: कुँवर निर्भय सिंह, आईएनए पीलीभीत-उत्तर प्रदेश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement