Kasganj News: बच्चों से भरी स्कूली वेन गड्डे में पलटी, 15 बच्चे गंभीर घायल। 

स्कूली वैन में क्षमता से अधिक बच्चे बैठे थे जिसको लेकर बच्चों के अभिभावको में आक्रोश....

By INA News Desk
Sep 14, 2024 - 20:12
156 Views
Kasganj News: बच्चों से भरी स्कूली वेन गड्डे में पलटी, 15 बच्चे गंभीर घायल। 
Advertisement
Advertisement

कासगंज: भरगैन और सलेमपुर के बीच बच्चों से भरी स्कूल वेन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्डे में पलट गई, हादसे में 18 बच्चों में 15 बच्चे घायल हो गए,  जिन्हें उपचार के लिए कायमगंज भेजा गया है। स्कूली वैन में क्षमता से अधिक बच्चे बैठे थे जिसको लेकर बच्चों के अभिभावको में आक्रोश है। 

मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की सुबह कस्बा भरगैन स्थित एमएचकेएम एजुकेशन सेंटर स्कूल की वेन थाना कंपिल जिला फर्रुखाबाद के ग्राम रेत से बच्चों को स्कूल लेकर आ रही थी।इसी दौरान ग्राम सलेमपुर और भरगैन के बीच सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में स्कूल की वैन सड़क किनारे गड्डे में पलट गई,  जिसमें 18 बच्चे सवार थे, इस हादसे में 15 स्कूली बच्चे घायल हुए। 

वेन पलटते ही बच्चों में चीखपुकार मच गई, चीखपुकार की आवाज सुनकर पहुंचे स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बच्चों को बाहर निकाला स्कूल प्रबंधन ने निजी वाहन में ले जाकर बच्चों को उपचार के लिए भर्ती कराया है।

हादसे के बाद घायल हुए बच्चों में अरबिंद, मयंक, कुनाल, कोमल, अवमी, प्रिया, आशीष, रागनी, रंमीना, पारुल, सुशांत, दीक्षा, अंशुल, बौबी, प्रान्ची, प्रयांशी शामिल थी। जिन्हें उपचार के लिए कामयगंज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी की हालत खतरे से बाहर है।
इनसाइड बॉक्स

  • क्षमता से ज्यादा भरे हुए थे बच्चे

हादसे के दौरान स्कूली वाहन में बच्चे निर्धारित क्षमता से ज्यादा भरे हुए थे। सुबह फर्रुखाबाद के गांव रेत पुर से पढने के लिए एमएचकेएम एजुकेशन सेंटर स्कूल में आ रहे थे। इसी बीच हादसा हो गया। हादसे के बाद बच्चों के अभिभावको में आक्रोश फैल गया। उन्होंने स्कूली वेन के खिलाफ कार्रवाई की मांग  की है।

Also Read- Kasganj News: शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश की तो जेल जाने को रहें तैयार- एसपी

  • घटनास्थल पर पहुंचे एसडीएम और सीओ पटियाली।

स्कूली वेन पलटने की सूचना मिलते ही एसडीएम कुलदीप सिंह और सीओ राजकुमार पांडेय घटना स्थल पर पहुंचे। जहां उन्होंने हादसे के बारे में स्थानीय लोगों से जानकारी पूछतांछ की और हादसे की वास्तविक हकीकत को परखा। उन्होंने बताया कि स्कूली वेन चालक की लापरवाही से हादसा घटित हुआ है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement