हरदोई न्यूज़ - प्रधानों व सचिवों पर गिरी गाज, कारण बताओ नोटिस जारी..

By INA News Desk
Jul 19, 2024 - 00:22
144 Views
हरदोई न्यूज़ - प्रधानों व सचिवों पर गिरी गाज, कारण बताओ नोटिस जारी..
Advertisement
Advertisement

साफ-सफाई न होने से जुड़ी शिकायतों पर एक्शन.. 

हरदोई।
जिले के ब्लॉक अहिरोरी, भरावन और कोथावां के कई गांवों में साफ-सफाई न होने के कारण ग्रामीणों द्वारा की गई शिकायत के आधार पर संबंधित प्रधानों व ग्राम सचिवों को पंचायती राज विभाग द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जिसका तय समय-सीमा में संतोषजनक जबाव न देने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। विभाग द्वारा जारी नोटिस में साफ किया गया है कि उक्त ब्लॉकों की कई ग्राम पंचायतों के प्रधानों व ग्राम सचिवों के द्वारा बिना साफ-सफाई कार्य-व्यवस्था के ही अप्रैल, मई और जून महीने का वेतन निर्गत किया गया है।

इसे भी पढ़ें - एक्सीडेंट- लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, 5 की मौत

साफ-सफाई न होने की वजह से इसके संबंध में कई ग्रामीणों ने शिकायतें दर्ज कराई। मामले का संज्ञान लेते हुए जिला पंचायती राज विभाग अधिकारी विनय कुमार सिंह द्वारा गांव उल्लीपुर, बघौली, मदारा, नयागांव देवरिया, ऐनुआ, पत्तीपुर, धनवार, मंगोलापुर, गडेवरा, सोहासा, अहिरोरी, बसेन, दाउदपुर, गोड़वा, पवायां, कुकुरा, अतरौली, सिकंदरपुर, गौरी कोथावां, ऊगपुर, नगवा सहित कई अन्य गांवों के प्रधानों व सचिवों के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। नोटिस में यह भी कहा गया है कि नोटिस का सन्तोषकजनक जवाब न देने की दशा में निर्गत वेतन की वसूली की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement