Sambhal: गाजियाबाद में तलवारें बांटने के विरोध में सम्भल में AIMIM का कलम, फूल बांटकर शांतिपूर्ण संदेश। 

गाजियाबाद में एक कार्यक्रम के दौरान तलवारें बांटे जाने की घटना के विरोध में सम्भल में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के कार्यकर्ताओं

Jan 6, 2026 - 15:18
134 Views
Sambhal: गाजियाबाद में तलवारें बांटने के विरोध में सम्भल में AIMIM का कलम, फूल बांटकर शांतिपूर्ण संदेश। 
गाजियाबाद में तलवारें बांटने के विरोध में सम्भल में AIMIM का कलम फूल बांटकर शांतिपूर्ण संदेश। 

उवैस दानिश, सम्भल 

गाजियाबाद में एक कार्यक्रम के दौरान तलवारें बांटे जाने की घटना के विरोध में सम्भल में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के कार्यकर्ताओं ने अनोखे और शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया। मंगलवार को AIMIM कार्यकर्ताओं ने चौधरी सराय चौराहे पर राहगीरों को कलम और फूल बांटकर नफरत के खिलाफ मोहब्बत, अमन और भाईचारे का पैगाम दिया।

इस मौके पर AIMIM के जिला अध्यक्ष असद अब्दुल्ला ने कहा कि समाज को हिंसा और नफरत की ओर नहीं, बल्कि शिक्षा, शांति और प्रेम की राह पर चलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हम कलम और फूल बांटकर यह संदेश देना चाहते हैं कि देश को आगे बढ़ाने का रास्ता ज्ञान और आपसी भाईचारा है, न कि हथियार। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि यदि दलित या मुस्लिम समुदाय द्वारा इस तरह से हथियार बांटे जाते, तो उनके खिलाफ तुरंत बुलडोजर की कार्रवाई हो जाती, लेकिन कुछ खास लोगों के लिए अलग मापदंड अपनाए जाते हैं। कार्यक्रम के दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि चौधरी मुशीर खां ने भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि मुल्क तलवार से नहीं चलेगा, बल्कि कलम और मोहब्बत के पैगाम से चलेगा। आज जरूरत है कि हम नई पीढ़ी को शिक्षा और इंसानियत का संदेश दें, ताकि समाज में सौहार्द बना रहे। AIMIM कार्यकर्ताओं की इस पहल को स्थानीय लोगों ने सराहा और इसे समाज में शांति और सद्भाव को बढ़ावा देने वाला कदम बताया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं हुई।

Also Read- मेनका गांधी का तीखा बयान: पटाखे जलाने वाले देशद्रोही, दिवाली पटाखे दिल्ली प्रदूषण का मुख्य कारण।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow