MP News: निगम में एक और मामला आया सामने- 2 दर्जन से अधिक सागौन के पेड़ों की अवैध कटाई करके ले जाये जा रहे थे माफिया। 

ट्रेक्टर को रेगुलर के रेंजर ने पकड़ा, मामले में हो गई लीपापोती, जिम्मेदार रेंजर की जगह नाकेदार को किया सस्पेंड...

By INA News Desk
May 27, 2025 - 15:15
53 Views
MP News: निगम में एक और मामला आया सामने- 2 दर्जन से अधिक सागौन के पेड़ों की अवैध कटाई करके ले जाये जा रहे थे माफिया। 
Advertisement
Advertisement

रिपोर्ट- शशांक सोनकपुरिया, बैतूल मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में इस वक़्त मध्यप्रदेश वन राज्य निगम की परियोजना रामपुर भतोड़ीं में भारी भृष्टाचार फैला हुआ है जिसके नए नए मामले हमारे द्वारा लगातार खबरें प्रकाशित कर उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाये जा रहे पर मामले में बड़े अधिकारियों को छोड़ छोटे कर्मचारियों पर ही थोपने का काम लगातार निगम में जारी है जबसे एसडीओ यहाँ पदस्थ हुए है तब से रेंजरो को संरक्षण देने में लगे है और यही कारण है कि इनके हौसले बुलंद होते जा रहे है ताजा मामला निगम की चुनाहजुरी रेंज से सामने आया है।

यहाँ रेंजर की मिलीभगत से वन माफिया द्वारा 2 दर्जन से अधिक सागौन के पेड़ों की कटाई करके ट्रेक्टर में भरकर ले जाया जा रहा था और इस मामले की सूचना रेगुलर के रेंजर जो कि ट्रेनी आईएसएस है को लगते ही उन्होंने तत्काल टीम गठित कर घेराबंदी करके ट्रेक्टर को पकड़ा था पर जब पूछताछ हुई तो पाया गया कि यह कटाई रेगुलर के नही निगम के जंगल से हुई है जिसके बाद उनके द्वारा मामला संभागीय प्रबंधक को दे दिया पर इस पूरे मामले में ट्रैक्टर कहाँ गया और क्या कार्यवाही की गई कितनी मात्रा में लकड़ियां बरामद की गई इसकी जानकारी कोई देना उचित नही समझ रहा है।

वहीं विश्वस्त सूत्रों से यह भी जानकारी मिली है कि इस पूरे मामले में नाकेदार को मोहरा बनाकर उस पर सस्पेंशन की कार्यवाही कर दी गई है और एक बार फिर एसडीओ ने एक भ्रष्टाचार पर बड़ी आसानी से पर्दा डालकर बचा लिया है अब यहाँ सबसे बड़ा सवाल है कि ट्रेक्टर के साथ कौन पकड़ाया था किसे आरोपी बनाया गया ट्रेक्टर कहाँ किसके कब्जे में दिया गया और आखिर जंगल से ट्रेक्टर में भरकर सागौन लेकर आने वाला वह कौन था।

Also Read- MP News: वन विभाग की मुस्तैदी से धराए दो शिकारी, 32 किलो मांस और बाइक जब्त।

पूरा मामला चुनाहजुरी रेंज के कक्ष क्रमांक 1378 का है जहां 2 दर्जन से अधिक सागौन के पेड़ों  की अवैध कटाई के बाद भी मौके पर जाकर एसडीओ और रेंजर ने देखना भी जरूरी नही समझा अब देखना यह है कि इस पूरे मामले में संज्ञान लेकर उच्चाधिकारियों द्वारा कब जांच करवाई जाती है या निगम में भ्रष्टाचार यूँ ही जारी रहेगा ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement