Ayodhya : रुदौली पुलिस ने 33 केवी लाइन से बिजली तार चुराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया, पांच आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने कोतवाली रुदौली क्षेत्र के मीसा गांव में 33 केवी लाइन को निशाना बनाया। उन्होंने 34 बिजली खंभों में से 33 खंभों का तार काटकर चुरा लिया। इ

By INA News Desk
Jan 4, 2026 - 23:59
43 Views
Ayodhya : रुदौली पुलिस ने 33 केवी लाइन से बिजली तार चुराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया, पांच आरोपी गिरफ्तार
Ayodhya : रुदौली पुलिस ने 33 केवी लाइन से बिजली तार चुराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया, पांच आरोपी गिरफ्तार
Advertisement
Advertisement

अयोध्या। रुदौली पुलिस ने क्षेत्र में सक्रिय बिजली तार चोर गिरोह को पकड़कर बड़ी सफलता हासिल की है। इस गिरोह ने यूपी पावर कॉरपोरेशन को लगभग पांच लाख रुपये का नुकसान पहुंचाया था। एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने कोतवाली रुदौली क्षेत्र के मीसा गांव में 33 केवी लाइन को निशाना बनाया। उन्होंने 34 बिजली खंभों में से 33 खंभों का तार काटकर चुरा लिया। इस घटना के बाद कोतवाली रुदौली में मुकदमा दर्ज किया गया।

जांच में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की। सटीक कार्रवाई से पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 13 बंडल एल्यूमिनियम तार, तीन फेस केबल का एक बंडल, आईटी एबीसी केबल के चार बंडल, तार काटने के उपकरण और चोरी का माल ढोने वाला पिकअप वाहन बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपी अयोध्या और बस्ती जिले के निवासी हैं। वे सुनियोजित तरीके से बिजली लाइनों को निशाना बनाकर चोरी करते थे। गिरोह की गिरफ्तारी से क्षेत्र में ऐसी चोरियों की श्रृंखला पर लगाम लगने की उम्मीद है।

एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने सीओ रुदौली आशीष निगम, कोतवाल संजय मौर्य और पूरी पुलिस टीम की तारीफ की। उन्होंने कहा कि जन सुविधाओं से जुड़ी संपत्तियों पर अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Also Click : ट्रंप कर सकते हैं तो मोदी क्यों नहीं? ओवैसी की मांग- 26/11 के मास्टरमाइंड मसूद अजहर को पाकिस्तान से लाओ

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement