Ballia News: लड्डू विनिर्माण इकाई पर कार्रवाई, 25 किलो बूंदी के लड्डू को मौके पर ही नष्ट कराया

बूंदी के लड्डू में अत्यधिक रंगीन होने के कारण उसे नष्ट कराया गया। टीम ने बूंदी के लड्डू के नमूने भी संग्रहित किये। टीम ने यहां से रसड़ा पहूंची और कालीघटा स्वीट से पनीर के नमूने सं...

By INA News Desk
Apr 24, 2025 - 23:14
162 Views
Ballia News: लड्डू विनिर्माण इकाई पर कार्रवाई, 25 किलो बूंदी के लड्डू को मौके पर ही नष्ट कराया
Advertisement
Advertisement

Report- S.Asif Hussain zaidi.

बलिया: आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उ०प्र० लखनऊ एवं सहायक आयुक्त आजमगढ़ मण्डल के निर्देश पर अर्न्तजनपदीय विशेष अभियान के तहत दूसरे दिन गुरूवार को अधिकारियों की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए परमन्दापुर गड़वार में स्थित एक लड्डू विनिर्माण इकाई के यहां कार्रवाई करते हुए 25 किलो बूंदी के लड्डू को मौके पर ही नष्ट कराया।

Also Click: Azamgarh News: नगरीय क्षेत्रों में दुकानदारों द्वारा सड़कों पर किए गये अतिक्रमण को तत्काल हटाने की कार्यवाही करें: मण्डलायुक्त

जिसकी अनुमानित कीमत चार हजार पांच सौ रूपये हैं। बूंदी के लड्डू में अत्यधिक रंगीन होने के कारण उसे नष्ट कराया गया। टीम ने बूंदी के लड्डू के नमूने भी संग्रहित किये। टीम ने यहां से रसड़ा पहूंची और कालीघटा स्वीट से पनीर के नमूने संग्रहित किये। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी डीके राय के नेतृत्व में यह अभियान 6 मई तक चलेगा। गुरूवार के टीम में आजमगढ़ जिले के खाद्य सुरक्षा अधिकारी गोविन्द यादव, मऊ जिले के खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजय प्रकाश, व अमित कुमार राना की रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement