Lucknow: धर्मवीर प्रजापति ने नागरिक सुरक्षा कोर के द्वारा आयोजित एक प्रशिक्षण कार्यशाला की दीप प्रज्ज्वलित कर शुरुआत की। 

उत्तर प्रदेश के होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने बतौर मुख्य अतिथि आज भारत सरकार के द्वारा

By INA News Desk
Nov 25, 2025 - 17:03
53 Views
Lucknow: धर्मवीर प्रजापति ने नागरिक सुरक्षा कोर के द्वारा आयोजित एक प्रशिक्षण कार्यशाला की दीप प्रज्ज्वलित कर शुरुआत की। 
धर्मवीर प्रजापति ने नागरिक सुरक्षा कोर के द्वारा आयोजित एक प्रशिक्षण कार्यशाला की दीप प्रज्ज्वलित कर शुरुआत की। 
Advertisement
Advertisement

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने बतौर मुख्य अतिथि आज भारत सरकार के द्वारा प्रायोजित वार्डन क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मून हाल में नागरिक सुरक्षा कोर के द्वारा आयोजित एक प्रशिक्षण कार्यशाला की दीप प्रज्ज्वलित कर शुरुआत की। मुख्यातिथि एवं विशिष्ठ अतिथि के आगमन पर डिवीजनल वार्डन लोहिया नगर सुनील तिवारी एवं डिवीजनल वार्डन बक्शी का तालाब राजेश सिंह चौहान ने चीफ़ वॉर्डन अमरनाथ विश्व की अगुवाई में गार्ड ऑफ़ आनर दिया।

धर्मवीर प्रजापति ने सनातन धर्म के मूल मंत्र परहित धर्म पर ज़ोर देते हुए कहा कि नागरिक सुरक्षा का मूल मंत्र ही सर्वभूते हिते रतः है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सोच दीर्घकालिक होती है। उन्होने कहा कि उपरोक्त प्रशिक्षण के माध्यम से प्रधानमंत्री जी की सुरक्षा के तरीक़ों को जन जन तक पहुँचाना चाहते हैं और आप सभी को चाहिए कि अपने आस पास जहाँ आप रहते हैं जहाँ कार्य करते हैं वहां यदि चार चार लोगों को भी आप प्रशिक्षित करेंगे तो ये शृंखला बहुत दूर तक जाएगी।

प्रजापति ने कहा कि आपदा में बचाव का तरीका सभी लोगों तक पहुँचे। उन्होंने कहा जब आप जनता में अपने काम के बारे में बताएंगे तो बहुत से लोग उत्साहित होकर सिविल डिफेंस से जुड़ेंगे और यही हमारा मूल उद्देश्य है। इस पुनीत कार्य में मैं और मेरे अधीनस्थ विभाग के कर्मचारी वार्डनों के सम्मान के लिए सदैव कार्यरत है और देश की रक्षा के लिए नागरिकों की यह फ़ौज हमारे राष्ट्र के गौरव को बढ़ाने में सहयोग करती है और करती रहेगी। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि पहले गांवों में जब कच्चे मकान होते थे तब जब हथिया नक्षत्र में पानी कई दिन बरसता था तब सभी गाँव वाले एक दूसरे की सुध लेते थे कि कहीं कच्चा मकान किसी का गिरता था तो सभी लोग एक दूसरे की मदद करने के लिए निकल पड़ते थे। आज हम समृद्ध तो हुए हैं मगर आज हमारी सहनशीलता मे कहीं कमी आ गई है और इसी कमी को पूरा कर रहे हैं और पूरा करते रहेंगे हमारे ये नि स्वार्थ मदद करने वाले नागरिक सुरक्षा के जांबाज सिपाही है। उन्होंने स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया और उनको सफल प्रशिक्षण लेने की शिक्षा प्रदान की।

लखनऊ डिफेंस द्वारा किए गए कार्यों पर इस पर एक संक्षिप्त चलचित्र भी मंत्री को दिखाया गया। सभी स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए पुलिस महानिदेशक ध्रुव कान्त ठाकुर जी ने बताया कि नागरिक सुरक्षा एक नि स्वार्थ संगठन है और जो समय समय पर समाज में धार्मिक सामाजिक हर तरीक़े के कार्यक्रमों में अपनी सेवाएँ देता है जो अमूल्य हैं और वार्डन बोहोत ही एक प्रतिष्ठित व्यक्तत्व का धनी होता है क्योंकि वह अपना अमूल्य समय दूसरों के कार्यों के लिए प्रदान करता है इसलिए ये जो ट्रेनिंग भारत सरकार के द्वारा कराई जा रही है ये आपके कार्य करने की क्षमता को बढ़ाती है और आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में भी कैसे वृद्धि को कैसे विपरीत परिस्थितियों में आप कार्य कर सके लोगों की मदद कर सके इसको समझाने में आपकी मदद करेंगे। बहुत ही अच्छा कार्यक्रम है इसमें सभी प्रशिक्षित लोग ट्रेनिंग दे रहे हैं जिनके अनुभव का आप लाभ उठा सकते है। उन्होंने बताया कि आज पहला बैच शुरू हुआ जो की 90 वार्डन का था यह कार्यक्रम 07 दिन चलेगा। 

उक्त कार्यक्रम में अतिथियों के साथ अमर नाथ मिश्र व चीफ वार्डन ऋतु राज रस्तोगी डी डब्ल्यू सुनील शुक्ला, हरीश कुमार, नफीस अहमद, डाक्टर माथुर, सुनील यादव, रमेश चोहान डिप्टी डी डब्ल्यू मुशीर रामगोपाल राजेंद्र श्रीवास्तव ऐश्वर्य इमरान अनिल सहायक उप नियंत्रक मनोज वर्मा ऋषि कुमार मुकेश कुमार ममता रानी रेखा जी उपस्थित रहे।

Also Read- Lucknow: खादी कंबलों की गुणवत्ता, खरीद प्रक्रिया और वितरण प्रणाली और बेहतर करने के निर्देश- मंत्री राकेश सचान

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement