Hardoi : विधवा महिला को अपनी ही जमीन में दरवाजा लगाने से रोकने का आरोप, पुलिस पर भी उठे सवाल

हालांकि 21 नवंबर 2025 की सुबह करीब 9 बजे विपक्षी लोग (नौरंग सिंह, उनके तीन बेटे रोहित सिंह, शुभम सिंह, बलभद्र सिंह और पोता रणवीर सिंह उर्फ नरसिंह) फिर मौके पर पहुंचे। उन्होंने ईंटें गिरा दीं, मिस्त्री को भगा दि

Dec 9, 2025 - 12:06
 0  16
Hardoi : विधवा महिला को अपनी ही जमीन में दरवाजा लगाने से रोकने का आरोप, पुलिस पर भी उठे सवाल
Hardoi : विधवा महिला को अपनी ही जमीन में दरवाजा लगाने से रोकने का आरोप, पुलिस पर भी उठे सवाल

हरदोई : जिले के थाना हरियावां क्षेत्र के गांव मसफना में एक विधवा महिला को अपनी जमीन में गलियारे की तरफ दरवाजा लगाने से परिवार के ही अन्य सदस्य रोक रहे हैं। पीड़िता अनेक सिंह का कहना है कि उनके पति की मृत्यु के बाद संपत्ति का बंटवारा हो चुका है और वह नाबालिग बेटे के साथ अपने हिस्से के मकान में रहती हैं। पीड़िता ने बताया कि बंटवारे के बाद उनके हिस्से का दरवाजा केवल सार्वजनिक गलियारे की ओर ही खुल सकता है।उन्होंने इसके लिए शाहाबाद तहसील के एसडीएम कार्यालय में भी अर्जी दी थी। एसडीएम ने हल्का लेखपाल और कानूनगो से मौका मुआयना कराया, जिसकी रिपोर्ट में दरवाजा लगाना जायज बताया गया। पीड़िता के अनुसार 4 नवंबर 2025 को थाना प्रभारी हरियावां स्वयं मौके पर आए थे और दरवाजा लगाने की अनुमति दे दी थी। उन्होंने विपक्षी पक्ष को 7 नवंबर तक कोर्ट से स्टे ऑर्डर लाने को कहा था। स्टे ऑर्डर न आने पर 8 नवंबर से पीड़िता ने फिर से निर्माण कार्य शुरू किया।हालांकि 21 नवंबर 2025 की सुबह करीब 9 बजे विपक्षी लोग (नौरंग सिंह, उनके तीन बेटे रोहित सिंह, शुभम सिंह, बलभद्र सिंह और पोता रणवीर सिंह उर्फ नरसिंह) फिर मौके पर पहुंचे। उन्होंने ईंटें गिरा दीं, मिस्त्री को भगा दिया और पीड़िता व उनके नाबालिग बेटे शिवम के साथ धक्का-मुक्की की। इस दौरान गाली-गलौज और धमकियां भी दी गईं।पीड़िता ने 10 नवंबर 2025 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तथा थाने में लिखित शिकायत दी थी, लेकिन अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। उनका कहना है कि थाना प्रभारी पहले तो सहयोग कर रहे थे, पर बाद में अपना बयान बदल दिया और अब कह रहे हैं कि पहले एसडीएम से लिखित आदेश ले आओ।गांव के कई लोग भी पीड़िता के साथ हैं और उनका कहना है कि गलियारे की ओर दरवाजा रखने का उनके पास कोई दूसरा रास्ता नहीं है। फिलहाल पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक हरदोई को 28 नवंबर 2025 को प्रार्थना-पत्र दिया है, जिसमें विपक्षियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और सुरक्षा देने की मांग की गई है। मामले की निष्पक्ष जांच की मांग गांव वालों ने भी की है।

Also Click : Aligarh : अलीगढ़ में महिला सिपाही हेमलता की आत्महत्या, दारोगा और सिपाही पर उत्पीड़न का आरोप, मुकदमा दर्ज

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow