Hardoi News: ठेकेदार ने कर्ज चुकाने को चोरी की थीं बहुमूल्य मूर्तियां, खुलासा होने पर लगे पुलिस जिंदाबाद के नारे
सिंचाई विभाग के ठेकेदार ने लगभग 70-80 लाख रुपये का कर्ज उतारने के लिए अपने दो साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था। पुलिस (Sandi Police) ने तीनों आरोपियों को न्यायालय ...
By INA News Hardoi.
सिंचाई विभाग के ठेकेदार ने साथियों के साथ मिलकर प्राचीन ठाकुर द्वारा मंदिर में चोरी (Statue Theft) की थी। पुलिस (Sandi Police) ने घटना का खुलासा करते हुए मूर्तियां, पीतल के 26 घंटे, मूर्तियों का आसन और बाइकें बरामद की हैं। पुलिस (Sandi Police) में मूर्तियां बरामद कर ली हैं और 3 आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। हरदोई जिले के सांडी थाना क्षेत्र के बरौलिया गांव स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर से भगवान श्री राम, माता सीता और अनुज लक्ष्मण की मूर्तियां चोरी (Statue Theft) हो गईं थीं। मूर्तियां अष्टधातु की होने के साथ-साथ हीरा जड़ित भी हैं।
चोरी (Statue Theft) की घटना होने के बाद क्षेत्रीय भक्त जनों में इस चोरी (Statue Theft) को लेकर काफी आक्रोश पनप गया था। आरोपियों में लघु सिंचाई विभाग के ठेकेदार शरद कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है। जिसने ठेकेदारी में करोड़ों का घाटा होने के बाद में भगवान की ही चोरी (Statue Theft) की योजना बना ली थी। इसमें गरुड़ और शिवजीत नामक उसके दो साथियों ने घटना में साथ दिया था। खुलासे के बाद पुलिस (Sandi Police) ने भगवान की चोरी (Statue Theft) गई तीनों मूर्तियां व 25 पीतल के घंटे और घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल बरामद की है।
सिंचाई विभाग के ठेकेदार ने लगभग 70-80 लाख रुपये का कर्ज उतारने के लिए अपने दो साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था। पुलिस (Sandi Police) ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। इनके पास से घटना में इस्तेमाल की गईं दो बाइक, पीतल के 26 घंटे और घंटियां व मूर्तियों का एक आसन भी बरामद हुआ है। खुलासा करने वाली टीम काे एसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। हरदोई के सांडी थाना क्षेत्र में हीरा जड़ित अष्टधातु की बेशकीमती मूर्तियां बरामद होने की सूचना मिलने के बाद थाने में भक्तों का जमावड़ा लग गया। मूर्तियों के दर्शन के साथ में भक्तों ने जय श्री राम के नारे के साथ-साथ पुलिस (Sandi Police) प्रशासन जिंदाबाद के नारे भी लगाना शुरू कर दिया।
बरौलिया गांव में बिल्हौर कटरा मार्ग पर प्राचीन ठाकुर द्वारा मंदिर है। बीती नौ फरवरी की रात मंदिर से राम, सीता और लक्ष्मण की प्राचीन मूर्तियां चोरी (Statue Theft) हो गई थीं। इन मूर्तियों का एक आसन और कुछ घंटे भी चोरी (Statue Theft) हुए थे। घटना से नाराज ग्रामीणों ने बिल्हौर कटरा मार्ग पर जाम लगा दिया था। ग्रामीणों में घटना को लेकर खासा आक्रोश था। एसपी नीरज जादौन ने अपर पुलिस (Sandi Police) अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र को घटना का खुलासा करने के लिए लगाया था। एसपी नीरज जादौन ने शनिवार को बताया कि माधौगंज थाना क्षेत्र के खंधेरिया खंजानपुर निवासी शरद कुमार, रुकनापुर निवासी शिवजीत कुमार और बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के रहुला निवासी गरुण ने घटना को अंजाम दिया था। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मूर्तियां बरामद होने और चोर पकड़े जाने पर शुक्रवार देर रात एसपी नीरज जादौन और एएसपी पूर्वी नृपेंद्र सांडी थाना पहुंचे। यहां ग्रामीणों को बुलवाकर चोरी (Statue Theft) हुई मूर्तियों की पहचान कराई गई। मूर्तियां देख ग्रामीण गदगद हो गए। जिन ग्रामीणों ने घटना के बाद बिल्हौर-कटरा मार्ग पर जाम लगाया था वही ग्रामीण पुलिस (Sandi Police), एसपी और एएसपी पूर्वी की जिंदाबाद करते नजर आए। कर्ज उतारने के लिए उसने मूर्तियों के बारे में जानकारी ली। मंदिर के सुनसान जगह पर होने के कारण उसे यह जगह सटीक लगी। घटना से कुछ दिन पहले उसने मूर्तियां देखीं।
इनकी फोटो खींची। सोशल मीडिया पर विभिन्न सर्चिंग साइट्स पर अष्टधातु की मूर्तियों की कीमत खोजी। कीमत का अंदाज होने पर अपने साथियों को तैयार किया। निर्माणाधीन एक्सप्रेसवे से दो बाइकों से गांव तक पहुंचे। मूर्तियां चोरी (Statue Theft) कर शरद ने अपने घर में बक्से में सुरक्षित रख ली थीं। हरदोई के पुलिस (Sandi Police) अधीक्षक नीरज जादौन ने बताया कि कड़ी मशक्कत के बाद चोरी (Statue Theft) गई तीनों मूर्तियां, सिंहासन, घंटे, घटना में प्रयुक्त दो बाइक और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों को खुलासे के बाद जेल भेजने की कार्यवाही की गई है।
What's Your Reaction?











