Hardoi News: ई-खसरा पड़ताल में तेजी लायी जाये, 11 फरवरी को सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर होगी कार्यशाला- DM
DM मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि फरवरी माह के दूसरे मंगलवार को मनाये जाने वाले सुरक्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर 11 फरवरी 2024 को विवेकानंद स...
प्रत्येक सर्वेयर को प्रतिदिन का एक लक्ष्य निर्धारित किया जाये- मंगला प्रसाद सिंह
By INA News Hardoi.
हरदोई: DM मंगला प्रसाद सिंह ने ई खसरा पड़ताल के सम्बन्ध में सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी तहसीलों में कार्य में तेजी लायी जाये और प्रत्येक सर्वेयर को प्रतिदिन का एक लक्ष्य निर्धारित किया जाये। लापरवाह सर्वेयरों की जवाबदेही तय की जाये। जिन राजस्व ग्राम/गाटों को जियोरिफरेंस कर ऐप के सर्वर पर अपलोड करा दिया जा रहा है, उन राजस्व ग्रामों/गाटों का सर्वेयर द्वारा सर्वेक्षण अनिवार्य रूप से ई खसरा पड़ताल के माध्यम से नियत पड़ताल अवधि में पूर्ण कराया जाये।
सर्वेक्षण कार्य में लगाए गए सुपरवाइजर्स द्वारा सर्वेक्षण के प्रतिदिन अपलोड किये गए सर्वेक्षण कार्य की अगले कार्य दिवस में संवीक्षा करते हुए उसे अप्रूव या रिजेक्ट अनिवार्य रूप से किया जाये।
DM मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि फरवरी माह के दूसरे मंगलवार को मनाये जाने वाले सुरक्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर 11 फरवरी 2024 को विवेकानंद सभागार में सभी अधिकारियों को साइबर अपराधों के बारे में जानकारी दी जाएगी। सभी सम्बंधित अधिकारी इस प्रशिक्षण कार्यशाला में प्रतिभाग करेंगे। DM ने जनपद वासियों से भी अपील की है कि मोबाइल फ़ोन पर आने वाली अवांछित कॉल पर कोई प्रतिक्रिया न दें।
किसी के साथ फोन पर ओटीपी शेयर न करें। फ़िशिंग, हैकिंग, ऑनलाइन धोखाधड़ी, साइबर स्टॉकिंग व ऑनलाइन उत्पीड़न के मामले में साइबर थाने से संपर्क करें। वेबसाइट या मोबाईल पर मजबूत पासवर्ड का उपयोग करें। अपने डिवाइस और सॉफ़्टवेयर को अपडेट रखें। संदिग्ध ईमेल और लिंक से बचें। ऑनलाइन लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। अपने डेटा का बैकअप लें। उन्होंने कहा कि आमजन को जागरूक करने के लिए सोशल मीडिया पर जागरूकता अभियान चलाए जाएं। स्कूलों और कॉलेजों में साइबर सुरक्षा के बारे में बताया जाये। साइबर क्राइम के किसी मामले की जानकारी साइबर सेल के टोल-फ्री नंबर 1930 पर दी जा सकती है।
What's Your Reaction?