Kanpur News: कंकरालेश्वर मंदिर में पांच कुण्डीय गायत्री यज्ञ एवं दीप यज्ञ का हुआ आयोजन

दीप जलाने के लिए दूर-दूर से आए भक्तों ने दीपों का प्रज्वलन किया. इसी क्रम में एमएलसी अरुण पाठक ने प्रभु के दरबार में आकर माथा टेककर आशीर्वाद लिया साथ ही उनके द्वारा कहा गया कि ...

By INA News Desk
Mar 10, 2025 - 21:57
43 Views
Kanpur News: कंकरालेश्वर मंदिर में पांच कुण्डीय गायत्री यज्ञ एवं दीप यज्ञ का हुआ आयोजन

By INA News Kanpur.

कानपुर: शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में गायत्री महिला मंडल कंकरालेश्वर मन्दिर शंकराचार्य नगर कानपुर में पाँच कुण्डीय गायत्री यज्ञ एवं दीप यज्ञ का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 8:00 बजे यज्ञ और संस्कार आरती के साथ हुआ जिसमें वैदिक मंत्रोच्चारण और विधि-विधान के साथ अनुष्ठान का शुभारंभ हुआ यज्ञ स्थल पर पांच हवन कुंड बनाए गए थे. जहां पांच अलग-अलग परिवारों द्वारा गंगा जल, पुष्प, अक्षत से हवन पूजन शुरू कराया गया इसके बाद आम की लकड़ी, धूप, घी के साथ हवन कुंड में लोगों ने आहूति दी,

Also Read: Kanpur News: अपने किरदार से लोगों का दिल जीतें, मोहब्बत का पैगाम पहुंचाएं

इस दौरान दिव्य प्रणय ने भक्ति गीतों से वातावरण को भक्तिमय कर दिया गायत्री परिवार के वक्ताओं ने कहा कि यज्ञ से वातावरण शुद्ध होता है व मन में अच्छे विचार आते हैं धर्म की बात एक साथ मिल बैठकर सुनने से आपसी भाईचारे में वृद्धि होती है एक-दूसरे के प्रति दुर्भावना खत्म होती है मौजूद सभी महिलाओं ने ईश्वर के भक्ति गीतों को गाकर नृत्य किया. जो कि देर रात तक चलता रहा इसके पश्चात रात्रि 8:00 बजे गायत्री परिवार द्वारा 5100 दीपों को प्रज्वलित किया गया दीपों के प्रचलन के बाद वहां का माहौल दीपावली ऐसा हो गया.

दीप जलाने के लिए दूर-दूर से आए भक्तों ने दीपों का प्रज्वलन किया. इसी क्रम में एमएलसी अरुण पाठक ने प्रभु के दरबार में आकर माथा टेककर आशीर्वाद लिया साथ ही उनके द्वारा कहा गया कि मेरे लायक किसी भी प्रकार का सहयोग हो तो वह हमेशा मंदिर के कार्यों के लिए उपलब्ध रहेंगे इसके पश्चात मौजूद सभी भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया.मुख्य आयोजक निर्मला शुक्ला ने बताया कि ऋषि युग्म पंडित राम शर्मा आचार्य व वन्दनीय माता भगवती देवी शर्मा के सूक्ष्म संरक्षण में युग परिवर्तन की पावन बेला में मानवता पर छाये सकट के निवारण हेतु मनुष्य में देवत्त का जागरण धारती पर स्वर्ग के अवतरण हेतु युग शक्ति गायत्री माता का वरदान पाने के लिए पाँच कुण्डीय यज्ञ और दीप महोत्सव का आयोजन किया गया है सभी भक्तों ने यज्ञ में शामिल होकर गायत्री माता का अनुदान वरदान प्राप्त किया है कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मुख्य आयोजक निर्मला शुक्ला, ऋषि शुक्ला, सुमन शुक्ला, किरन, सुनीता, उषा, श्याम सुंदरी, उमेश शुक्ला, राकेश द्विवेदी, प्रदीप तिवारी, दिनेश तिवारी, अभिनव शुक्ला आदि लोगों का प्रमुख योगदान रहा.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow