Lucknow : उत्तर प्रदेश में अक्टूबर 2025 तक कर राजस्व में वृद्धि, कुल प्राप्ति 1.77 लाख करोड़ रुपये
वित्त मंत्री ने कहा कि जीएसटी के अंतर्गत अक्टूबर 2025 में कुल 6,830.96 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ, जबकि पिछले वर्ष अक्टूबर 2024 में यह 6,799.27 करोड़
उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि प्रदेश के मुख्य कर एवं करेत्तर राजस्व वाले मदों में वित्तीय वर्ष 2025-26 के अक्टूबर माह में कुल 17,747.06 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। जबकि वित्तीय वर्ष 2024-25 के अक्टूबर माह में 17,111 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्त हुआ था। इस प्रकार पिछले वर्ष की तुलना में वर्तमान वर्ष के अक्टूबर में 636.06 करोड़ रुपये अधिक राजस्व प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया कि कर राजस्व वाली मदों के अंतर्गत अक्टूबर तक 1,22,761.33 करोड़ रुपये की प्राप्ति हुई है, जो निर्धारित लक्ष्य का 74.4 प्रतिशत है।
वित्त मंत्री ने कहा कि जीएसटी के अंतर्गत अक्टूबर 2025 में कुल 6,830.96 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ, जबकि पिछले वर्ष अक्टूबर 2024 में यह 6,799.27 करोड़ रुपये था। वैट के अंतर्गत अक्टूबर 2025 में 2,401.82 करोड़ रुपये प्राप्त हुए, जबकि पिछले वर्ष यह 2,171.16 करोड़ रुपये थे। आबकारी के अंतर्गत अक्टूबर 2025 में 4,508.31 करोड़ रुपये प्राप्त हुए, जबकि पिछले वर्ष यह 3,767.72 करोड़ रुपये था। इस मद में पिछले वर्ष की तुलना में 740.59 करोड़ रुपये अधिक राजस्व आया। आबकारी मद में निर्धारित लक्ष्य का 92 प्रतिशत प्राप्त हुआ। स्टांप एवं पंजीकरण के अंतर्गत अक्टूबर 2025 में 2,287.27 करोड़ रुपये प्राप्त हुए, जबकि पिछले वर्ष यह 2,890.88 करोड़ रुपये था। परिवहन के अंतर्गत अक्टूबर 2025 में 1,418.62 करोड़ रुपये प्राप्त हुए, जबकि पिछले वर्ष यह 1,074.76 करोड़ रुपये था। भू-तत्व एवं खनिकर्म के अंतर्गत अक्टूबर 2025 में 300.08 करोड़ रुपये प्राप्त हुए, जबकि पिछले वर्ष यह 407.21 करोड़ रुपये था।
सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में अक्टूबर तक मुख्य कर राजस्व के अंतर्गत कुल 1,22,761.33 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं, जो निर्धारित लक्ष्य 1,64,977 करोड़ रुपये के सापेक्ष 74.4 प्रतिशत है। राज्यकर के अंतर्गत अक्टूबर तक लक्ष्य 99,741.65 करोड़ रुपये के सापेक्ष 64,107.66 करोड़ रुपये प्राप्त हुए, जो 64.3 प्रतिशत है। आबकारी मद में लक्ष्य 32,500 करोड़ रुपये के सापेक्ष 30,657.63 करोड़ रुपये प्राप्त हुए, जो 94.3 प्रतिशत है। स्टांप एवं पंजीकरण में लक्ष्य 22,525 करोड़ रुपये के सापेक्ष 18,807.85 करोड़ रुपये प्राप्त हुए, जो 83.5 प्रतिशत है। परिवहन मद में लक्ष्य 7,866.60 करोड़ रुपये के सापेक्ष 6,725.98 करोड़ रुपये प्राप्त हुए, जो 85.5 प्रतिशत है। करेत्तर राजस्व की प्रमुख मद भूतत्व एवं खनिकर्म में लक्ष्य 3,000 करोड़ रुपये के सापेक्ष 1,962.48 करोड़ रुपये प्राप्त हुए, जो 65.4 प्रतिशत है।
What's Your Reaction?











