Lucknow News: इको पर्यटन की थीम पर 22 जिलों में लगेंगे साइनेजेज- जयवीर सिंह

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में प्रकृति सम्पदा भरपूर है। इको टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड गंतव्यस्थल के आसपास पर्यटन सुविधाओं...

Jun 1, 2025 - 21:45
 0  37
Lucknow News: इको पर्यटन की थीम पर 22 जिलों में लगेंगे साइनेजेज- जयवीर सिंह

पीलीभीत, दुधवा, किशनपुर और कतर्नियाघाट सहित अन्य गंतव्य स्थलों पर पर्यटकों को आकर्षित करने की तैयारी : जयवीर सिंह

By INA News Lucknow.

लखनऊ : उत्तर प्रदेश इको टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड राज्य के प्राकृतिक पर्यटन स्थलों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का गंतव्यस्थल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल कर रहा है। लगभग 9.72 करोड़ रुपए से 22 जिलों में साइनेज लगाए जाएंगे, जो कि देश और प्रदेश की राजधानी सहित अन्य स्थलों से आने वाले पर्यटकों को सुविधा प्रदान करेंगे। ये साइनेज इको पर्यटन आकर्षणों पर आधारित होंगे।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में प्रकृति सम्पदा भरपूर है। इको टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड गंतव्यस्थल के आसपास पर्यटन सुविधाओं का निरंतर विकास कर रहा है। इसके साथ ही इस नैसर्गिक सौंदर्य को देश दुनिया तक पहुंचाने के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार किया जा रहा है।

Also Click: Lucknow News: आन्तरिक लेखा एवं लेखा परीक्षा के कार्मिकों का स्थानांतरण मानव सम्पदा पोर्टल के माध्यम से मेरिट बेस्ड आन लाइन किये जायेंगे

पीलीभीत टाइगर रिजर्व, दुधवा नेशनल पार्क, किशनपुर वाइल्डलाइफ सेंचुरी और कतर्नियाघाट वाइल्डलाइफ सेंचुरी आदि प्रमुख स्थलों पर आने के लिए लखनऊ और दिल्ली सेंटर प्वाइंट है। यहां से गंतव्य स्थलों को कनेक्ट करने वाले प्रमुख मार्गों पर साइनेज लगाए जाएंगे। विशेष बात यह कि साइनेज में नजदीकी गंतव्य स्थल की दूरी के साथ साथ वहां के प्रमुख आकर्षणों को भी दिखाया जाएगा।

जयवीर सिंह ने बताया कि इसी के अंतर्गत दो अलग अलग परियोजनाओं में लखनऊ, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, अयोध्या, गोरखपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, चित्रकूट, वांदा, शाहजहांपुर, संतकबीरनगर, महोबा, बहराइच, पीलीभीत, गाजियाबाद, अमरोहा, बरेली, मुरादाबाद, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, गौतमबुद्ध नगर में साइनेजेज लगाए जाएंगे। इस पहल से दिल्ली और आसपास के राज्यों के पर्यटकों की संख्या बढ़ने की संभावना है। यह परियोजना न केवल पर्यटकों को दिशा दिखाने का कार्य करेगी, बल्कि उत्तर प्रदेश के इको टूरिज्म स्थलों को एक नई पहचान देने में भी सहायक साबित होगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow