Lucknow : लखनऊ में संस्कृत प्रतिभा खोज सम्मान समारोह का आयोजन, बच्चों से संवाद के साथ उनकी प्रस्तुतियों की सराहना हुयी

संस्थान के निदेशक विनय श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में बताया कि संस्कृत प्रतिभा खोज योजना में जिला, मंडल और राज्य स्तर पर 10 प्रतियोगिताओं (संस्कृत गीत,

By INA News Desk
Sep 6, 2025 - 22:08
85 Views
Lucknow : लखनऊ में संस्कृत प्रतिभा खोज सम्मान समारोह का आयोजन, बच्चों से संवाद के साथ उनकी प्रस्तुतियों की सराहना हुयी
लखनऊ में संस्कृत प्रतिभा खोज सम्मान समारोह का आयोजन, बच्चों से संवाद के साथ उनकी प्रस्तुतियों की सराहना हुयी

लखनऊ के निषादगंज स्थित उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान परिसर में संस्कृत प्रतिभा खोज सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण के साथ हुई, इसके बाद मुख्य अतिथियों का स्वागत किया गया।संस्थान के निदेशक विनय श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में बताया कि संस्कृत प्रतिभा खोज योजना में जिला, मंडल और राज्य स्तर पर 10 प्रतियोगिताओं (संस्कृत गीत, वाचन, सामान्य ज्ञान, श्लोकान्त्याक्षरी, अष्टाध्यायी कंठस्थ पाठ, अमरकोष कंठस्थ पाठ, लघुसिद्धान्त कौमुदी कंठस्थ पाठ, तर्कसंग्रह कंठस्थ पाठ, संस्कृत भाषण और श्रुतलेखन) में 25,000 से अधिक छात्र, शिक्षक, संयोजक और अभिभावक हिस्सा लेते हैं।इस समारोह में प्रदेश के 7,000 बच्चों की भागीदारी के बाद राज्य स्तर पर 300 विजेता छात्रों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। मुख्य अतिथि अवनीश अवस्थी, मुख्यमंत्री के सलाहकार, ने कहा कि यह दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता छात्रों की छिपी प्रतिभा को पहचानने, प्रोत्साहित करने और मंच प्रदान करने के लिए आयोजित की जा रही है।उन्होंने संस्कृत को विश्व की सबसे प्राचीन और वैज्ञानिक भाषा बताया। अवस्थी ने बच्चों से संवाद किया, उनकी प्रस्तुतियों की सराहना की और कहा कि देश व प्रदेश को विकसित बनाने के लिए युवाओं को प्राचीन भाषाओं को बढ़ावा देना होगा।उन्होंने इस योजना को सराहनीय बताया। कार्यक्रम में प्रयागराज से आए प्रो. अभिराज त्रिपाठी "रसराज" और डॉ. रेखा शुक्ला ने भी अपने विचार साझा किए।

Also Click : Hardoi : शाहाबाद में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow