मोहम्मद शमी (Shami) ने रमजान में रोजा ना रखकर गुनाह किया है, मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा, शरीयत का मजाक उड़ाया है
मौलाना ने ये भी कहा कि वो जब अपने घर वापस जाएं तो हो अपने परिवार के लोगों को समझाएं कि शरीयत का मज़ाक़ न बनाएं। शरीयत के उसूलों पर हर हाल में अमल करना होगा और खुदा व रसूल से डरें...
By INA News.
शमी (Shami) ने रमजान में रोजा ना रखकर गुनाह किया है। उनसे बड़ा अपराध हुआ है। इसके लिए उन्हें अल्लाह से माफी मांगनी चाहिए। बरेली के मौलाना शहाबुद्दीन (Shahabuddin) रजवी ने बीते दिनों भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी (Shami) पर रोजा ना रखने को लेकर नाराजगी जताई थी। भारतीय क्रिकेट टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 क्या जीती, मौलाना साहब की तल्खी थोड़ी कम हो गई लेकिन नसीहत देने का सिलसिला अभी तक बरकरार है। मौलाना ने शमी (Shami) को लेकर फिर कहा है कि उन्होंने शरीयत का मजाक उड़ाया है।
साथ ही उन्हें सलाह पेश करते हुए बताया है कि जो रोजे उनसे कज़ा हो गए हैं यानि छूट गए हैं, अब उनको लेकर शमी (Shami) को क्या करना चाहिए। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Shami) द्वारा रोजा नहीं रखने को लेकर मौलाना शहाबुद्दीन (Shahabuddin) रजवी बरेली की ओर से जताई गई नाराजगी अब थोड़ी कम होती दिख रही है। अब मौलाना ने आगे मोहम्मद शमी (Shami) को फिर नसीहत देते हुए कहा कि जो रोज़े उनसे कजा़ हो गए हैं, जिन्हें वे नहीं रख सके, वो रोज़े रमजान शरीफ के बाद रख लें।
Also Read: Congress नेता मणिकम ने ED को मोदी और अमित शाह का 'पालतू कुत्ता' बताया, बयान के बाद घमासान शुरू
मौलाना ने ये भी कहा कि वो जब अपने घर वापस जाएं तो हो अपने परिवार के लोगों को समझाएं कि शरीयत का मज़ाक़ न बनाएं। शरीयत के उसूलों पर हर हाल में अमल करना होगा और खुदा व रसूल से डरें। 9 मार्च को चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय क्रिकेट टीम की जीत के बाद ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन (Shahabuddin) रज़वी बरेलवी ने टीम इंडिया को बधाई दी और खुशी ज़ाहिर की। टीम इंडिया की जीत पर मुबारकबाद पेश करते हुए उन्होंने कहा, मुझे खुशी हुई कि टीम इंडिया ने कामयाबी हासिल की।
मैं टीम इंडिया के कप्तान, तमाम खिलाड़ी और मोहम्मद शमी (Shami) साहब को कामयाबी पर दिल की गहराइयों के साथ मुबारकबाद पेश करता हूं। उन्होंने भारत का झंडा पूरी दुनिया में बुलंद किया है। जो रोज़े छूट गए हैं, नहीं रख सके, वो रोज़े रमजान शरीफ के बाद रख लें। मौलाना ने कहा कि मोहम्मद शमी (Shami), जिन्होंने रमजान में रोजे नहीं रखे, वे इन्हें रमजान के बाद रख सकते हैं। मौलाना ने शमी (Shami) से यह भी कहा कि जब वे घर लौटें, तो अपने परिवार को समझाएं कि शरीयत का मजाक नहीं उड़ाना चाहिए और उसके नियमों का पालन करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि सभी को शरीयत के नियमों पर अमल करना चाहिए और खुदा और रसूल से डरना चाहिए, क्योंकि एक दिन कयामत का सामना करना पड़ेगा। दरअसल, ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन (Shahabuddin) रजवी बरेलवी ने बीते गुरुवार को कहा था कि भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Shami) ने रमजान में रोजा नहीं रखकर गुनाह किया है।
उन्होंने कहा कि शरीयत की नजर में शमी (Shami) मुजरिम हैं और उनको ऐसा नहीं करना चाहिए था। मौलाना शहाबुद्दीन (Shahabuddin) ने एक वीडियो में कहा कि मंगलवार को शमी (Shami) ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के दौरान मैदान में एनर्जी ड्रिंक पीते नजर आए थे। रजवी ने शमी (Shami) को सलाह दी कि वह शरीयत के नियमों का पालन करें।
रविवार को चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय क्रिकेट टीम की जीत के बाद मौलाना शहाबुद्दीन (Shahabuddin) रजवी ने टीम इंडिया को बधाई दी और खुशी जाहिर की। साथ ही मोहम्मद शमी (Shami) को नसीहत देते हुए कहा कि जो रोजे क्रिकेट के दौरान रह गए हैं उनको नियम से आगे रखा जाए। शमी (Shami) इस्लाम के नियमों को लेकर लोगों में अच्छा संदेश दें।
What's Your Reaction?











