Hathras: आरटीआई में पारदर्शिता को लेकर सक्रिय हुआ संगठन, मुख्यमंत्री से मिलकर सौंपा जाएगा ज्ञापन — भ्रष्टाचार के विरुद्ध होगी कड़ी कार्रवाई। 

उत्तर प्रदेश सूचना आयोग, गोमती नगर लखनऊ स्थित आरटीआई भवन में सूचना का अधिकार संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक

Nov 13, 2025 - 21:35
36 Views
Hathras: आरटीआई में पारदर्शिता को लेकर सक्रिय हुआ संगठन, मुख्यमंत्री से मिलकर सौंपा जाएगा ज्ञापन — भ्रष्टाचार के विरुद्ध होगी कड़ी कार्रवाई। 
सूचना का अधिकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष राजीव वार्ष्णेय अन्य आरटीआई कार्यकर्ताओं के साथ 
हाथरस। उत्तर प्रदेश सूचना आयोग, गोमती नगर लखनऊ स्थित आरटीआई भवन में सूचना का अधिकार संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक शुक्ला ने की, जबकि संचालन प्रदेश अध्यक्ष राजेश चतुर्वेदी ने किया। इस बैठक में हाथरस जिले से सूचना का अधिकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष राजीव वार्ष्णेय  की उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय रही।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि आरटीआई कार्यकर्ताओं की सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करना संगठन का प्रमुख उद्देश्य है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक शुक्ला ने बताया कि ऑनलाइन सुनवाई के दौरान भ्रष्टाचार और जन सूचना अधिकार अधिनियम 2005 का खुला उल्लंघन हो रहा है। दोषी अधिकारियों और राज्य सूचना आयुक्तों पर उच्चस्तरीय जांच जरूरी है ताकि शासन की जीरो टॉलरेंस नीति प्रभावी हो सके।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजीव वार्णेय ने कहा कि प्रदेश में कई अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और आरटीआई के तहत सही सूचना देने से बच रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि भ्रांतिपूर्ण या भ्रामक सूचना देने वाले अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। इन प्रकरणों की शिकायत राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और केंद्रीय सूचना आयोग तक की जाएगी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि दिसंबर माह में हाथरस में प्रदेश स्तर की कार्यकारिणी बैठक आयोजित होगी, जिसमें पूरे प्रदेश से आरटीआई कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न के मामलों की समीक्षा की जाएगी। संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही मुख्यमंत्री से मिलकर सूचना आयोग में हो रहे भ्रष्टाचार के प्रमाण प्रस्तुत करेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow