Ayodhya Raamaayan Mela- 43वें रामायण मेला के प्रथम पोस्टर का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया अनावरण

अयोध्या कारसेवक पुरम में आगामी 5 से 8 दिसंबर तक आयोजित होगा रामायण मेला, पिछले कई वर्षों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ...

Oct 31, 2024 - 16:49
88 Views
Ayodhya Raamaayan Mela- 43वें रामायण मेला के प्रथम पोस्टर का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया अनावरण

  • प्रभु श्रीराम एवं माता सीता के विवाह के प्रसंग को दर्शाता है प्रथम पोस्टर 
  • संतों ने स्वीकारा मुख्यमंत्री के संरक्षण में हर वर्ष नया स्वरूप ले रहा रामायण मेला 
  • कारसेवक पुरम परिसर की गोशाला में मुख्यमंत्री ने की गो सेवा और पूजन
  • रामायणम् आश्रम जानकी घाट में युग तुलसी रामकिंकर जी महाराज को मुख्यमंत्री ने अर्पित किये श्रद्धासुमन

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली के अवसर पर गुरुवार को कारसेवक पुरम में आगामी 5 दिसंबर से 8 दिसंबर 2024 तक प्रस्तावित रामायण मेला का सांकेतिक शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने मेले के प्रथम पोस्टर का विमोचन किया। यह प्रथम पोस्टर प्रभु श्रीराम एवं माता सीता के विवाह के प्रसंग को दर्शाता है। ज्ञात होकि हर वर्ष राम विवाह के शुभ अवसर पर रामायण मेला का आयोजन अयोध्या में होता है। पिछले कई वर्षों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों ही प्रथम पोस्ट का अनावरण होता रहा है। इस वर्ष प्रथम पोस्ट में जयमाल का दृश्य उकेरा गया है। 

समिति के संतो ने मुख्यमंत्री जी को 5 दिसंबर को रामायण मेला का उद्घाटन करने के लिए भी आमंत्रित किया। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि रामायण मेला मुख्यमंत्री जी के संरक्षण में नया स्वरूप ले रहा है। आने वाले समय में रामायण मेला और बृहद एवं विस्तृत किया जाएगा। 

इस अवसर पर रामायण मेला समिति के श्री महंत राघवाचार्य, जगद्गुरु राम दिनेशाचार्य, रसिक पीठाधीश्वर महंत जन्मेजय शरण, स्वामी अवधेश कुमार दास, समिति के कार्यकारी महामंत्री कमलेश सिंह, सूर्य नारायण सिंह, स्वामी वासुदेवाचार्य, महंत देवेंद्र प्रसादाचार्य, शरद कुमार त्रिपाठी, महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, डॉ जनार्दन उपाध्याय, सरस चंद्र कपूर, श्रीनिवास पोद्दार, सरदार सुरेंद्र सिंह एवं संयोजक आशीष कुमार मिश्र सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Also Read- Lucknow News: योगी सरकार ने टीबी के खात्मे को चलाया अभियान, 11,595 टीबी रोगी चिन्हित।

वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कारसेवक पुरम के बगल स्थित में रामायणम् आश्रम जानकी घाट, परिक्रमा मार्ग पर युग तुलसी परमपूज्य महाराज श्रीरामकिंकर जी की शतजयंती महोत्सव में भी शामिल हुए। कारसेवक पुरम परिसर में स्थित गौशाला में मुख्यमंत्री ने गौ माता का पूजन कर गाय को केला भी खिलाया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow